जैसे ही चीनी कंपनियों पर थोड़ा बहुत भरोसा होने लगता है वैसे ही कुछ न कुछ ऐसी खबर आ जाती है कि यह भरोसा फिर टूट जाता है।
जैसे ही चीनी कंपनियों पर थोड़ा बहुत भरोसा होने लगता है वैसे ही कुछ न कुछ ऐसी खबर आ जाती है कि यह भरोसा फिर टूट जाता है। जी हां नोएडा के सेक्टर-63 में फर्जी सेट टॉप बॉक्स के जरिये सरकार को सालाना लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने वाली एक कंपनी के चीनी डायरेक्टर और एक भारतीय कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जी न्यूज की रिर्पोट के अनुसार पुलिस ने ये कार्रवाई एक कंपनी की शिकायत पर की जिसके डाटा को चोरी कर ग्राहकों को फर्जी सेट टॉप बॉक्स के जरिये बहुत कम कीमत में ब्लूटूथ टीवी चैनलों का प्रसारण दिखाया जा रहा था।

आरोपियों से 70 से 80 हजार ऐसे सेट टॉप बॉक्स भी बरामद किए गए जिन्हें भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर दर्शकों को खुलेआम प्रतिबंधित पाकिस्तानी चैनल और अश्लील फिल्मों दिखाई जाती थीं।
आपको बता दें कि सरकारी एजेंसियों की नाक के नीचे '4 मस्कमैन इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड' नाम की इस कंपनी का धंधा कितना फलफूल रहा था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छापे के दौरान उसके दफ्तर से नोट गिनने वाली मशीन तक टूटी हुई थी। आरोप है कि कंपनी कंप्यूटर पार्ट्स के नाम से चीन से चोरी छिपे सेट टॉप बॉक्स का आयात कर कस्टम ड्यूटी की चोरी करती थी।
साथ ही यह भी आरोप है कि देश भर में फैले अपने जाल की बदौलत ये कंपनी बिना एमआरपी लिखे सेट टॉप बॉक्स को कम कीमत पर बेचकर और पे चैनलों के डेटा को चोरी कर जीएसटी की चोरी भी करती थी।
तो वहीं एक अनुमान के अनुसार पे चैनलों के डेटा की चोरी कर सब्सक्रिप्शन की रकम पर चुकाई जाने वाली जीएसटी के तौर पर ही सरकार को सालाना लगभग 2000 से 2500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। तो वहीं फर्जी सेट टॉप बॉक्स की बिक्री से सरकार को लगभग 1000 करोड़ रुपये सालाना नुकसान होने का अनुमान है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
