दो बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल आज 8 अगस्त से शुरु हो गई हैं।
दो बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल आज 8 अगस्त से शुरु हो गई हैं। दोनों ही कंपनियां कस्टमर्स को 50 से 80 प्रतिशत तक की छूट देने का भी दावा कर रही हैं। आपको बता दें कि अमेजन की इस सेल का नाम फ्रीडम सेल है तो वहीं फ्लिपकार्ट की सेल का नाम नेशनल शॉपिंग डेज सेल है। बता दें कि अमेजन प्राइम मेंबर और फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सेल 7 अगस्त से ही शुरु हो चुकी है। फ्लिपकार्ट की सेल जहां 10 अगस्त तक चलेगी तो वहीं अमेजन की सेल 11 अगस्त को बंद होगी। इन ऑनलाइन शॉपिंग सेंटर में आप स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, लार्ज अप्लायंसेज, टीवी आदि सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। आइए आपको इन सेल्स के बारे में थोड़ा और विस्तार से बता देते हैं-
अमेजन में इस प्रोडक्ट पर मिलेगी इतनी छूट
- मोबाइल फोन और सहायक उपकरण पर 40 प्रतिशत तक
- इलेक्ट्रॉनिक्स पर 50 प्रतिशत तक
- कपड़ों व अन्य फैशन प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक
- लार्ज अप्लायन्सेज और टीवी पर 60 प्रतिशत तक
- घर और किचन अप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक
- ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 50 प्रतिशत तक
- तो वहीं अमेजन डिवाइसेज पर 5,000 रुपये तक की छूट
अमेजन सेल में यह भी है ऑफर
अमेजन फ्रीडम सेल के दौरान अमेजन के ग्राहकों को एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर एक्स्ट्रा 10 प्रतिशत तुरंत डिस्काउंट मिल जाएगा। एनड्रॉयड पर अमेजन पे यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स को 15 फीसदी यानी 300 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इस सेल में बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड, अमेजॉन पे, आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड और चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी। अमेजन पे, आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को फ्रीडम सेल के दौरान खरीदारी करने पर अनलिमिटेड रिवॉर्ड प्वाइंट भी मिलेंगे।
इसके अलावा अमेजन पर घरेलू हवाई टिकट बुक करने वाले यूजर्स 2000 रुपए तक का कैशबैक भी हासिल कर सकते हैं। सेल के तहत एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है।
फ्लिपकार्ट नेशनल शॉपिंग डेज सेल में मिलने वाले डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट के नेशनल शॉपिंग डेज सेल में आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी तुरंत दिया जा रहा है। यह EMI ट्रांसजेक्शंस पर भी उपलब्ध है। सेल के तहत नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद हैं। इसके अलावा अन्य ऑफर्स में तीन चीजों की खरीद पर 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा छूट, 4 चीजों की खरीद पर 15 फीसदी की एक्स्ट्रा छूट, 1000 रुपए की शॉपिंग पर 10 फीसदी की एक्स्ट्रा छूट और 1500 रुपए की शॉपिंग पर 15 फीसदी की एक्स्ट्रा छूट भी मिल रही है। तो वहीं सेल के दौरान फ्लाइट बुकिंग पर 25000 रुपये तक का ऑफ मिल रहा है।
फ्लिपकार्ट सेल में इन प्रोडक्ट पर भी छूट
- टीवी और अप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक की छूट
- इलेक्ट्रॉनिक्स व एसेसरीज पर 80 प्रतिशत तक की छूट
- कपड़ों व अन्य फैशन प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट
- होम एण्ड फर्नीचर पर 80 प्रतिशत की छूट
- सर्टिफाइड रिफर्बिश्ड यानी यूज्ड फोन्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट
अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन हैं तो जल्दी से इन सेल्स का फायदा उठाइए और डिस्काउंट के साथ शॉपिंग का मजा लीजिए।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications