कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन यानी की बुधवार को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है।
कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन यानी की बुधवार को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। आज शुरुआती कारोबार में भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। तो वहीं एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है जबकि एसजीएक्स निफ्टी पर दबाव देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे, तो वहीं डाओ कल 300 से ज्यादा अंक चढ़कर बंद हुआ था। इस बीच ट्रेड टेंशन से कच्चे तेल की कीमतें 2 प्रतिशत तक फिसल गई है।

बता दें कि ब्रेंट 59 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है लेकिन सोने की कीमतें 6 साल की उंचाई पर नजर आ रही हैं। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1500 डॉलर के करीब पहुंच गया है।
इन वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शहरों की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई लेकिन वर्तमान में बाजार हरे निशान में आ गई है। सेंसेक्स में लगभग 28 अंकों की वृद्धि देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी लाल निशान में बना हुआ है।
बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.21 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी हल्की खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल और गैस इंडेक्स 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
इसके साथ ही बैंक शेयरों में कमजोरी के चलते बैक निफ्टी 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 28000 के करीब नजर आ रहा है। आज के कारोबार में एफएमसीजी, आईटी, फार्मा शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है जबकि ऑटो, फाइनेशियल सर्विसेज, मेटल शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है।
आपको बता दें कि वर्तमान में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स लगभग 42 अंक यानि 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 37000 के पार नजर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 5 अंक यानि 0.04 प्रति की मजबूती के साथ 10950 के पार कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
