भारत द्वारा अनुच्छेद-370 को ख्त्म किए जाने के फैसले से पाकिस्तान तिलमिला उठा है।
नई दिल्ली: भारत द्वारा अनुच्छेद-370 को ख्त्म किए जाने के फैसले से पाकिस्तान तिलमिला उठा है। जी हां जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35ए निष्क्रिय किए जाने के बाद से पाकिस्तान की बौखलाहट शांत होने का नाम नहीं ले रही है। जानकारी दें कि इसी कारण पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्तों को भी तोड़ दिया है। पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि वो कश्मीर मामले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाएगा। इतना ही नहीं बौखलाहट में पाकिस्तान ने 15 अगस्त यानी भारत के स्वतंत्रता दिवस को काला दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। पाकिस्तान ने कहा है कि वह भारत के साथ रिश्ते की समीक्षा करेगा।

पाकिस्तान ने तोड़ें राजनयिक संबंध
पाकिस्तान ने भारत से राजनयिक संबंधों में कमी कर दी है। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के बाद पाकिस्तान ने फैसला लिया है कि वह भारत के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों में कमी करेगा। पाकिस्तानी सूत्रों के मुताबिक सरकार भारत में अपना उच्चायुक्त नहीं भेजने का फैसला कर सकती है, जिसे इस महीने चार्ज लेना था। इसके अलावा पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को भी पाकिस्तान छोड़ने को कहा जा सकता है।
धारा 370 जम्मू कश्मीर से निष्क्रिय
जैसा कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35 ए को निष्क्रिय कर दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल पेश किया था, जो बहुमत के साथ पास हो गया है। आपको बता दें कि मंगलवार को यह बिल लोकसभा में भी पास हो गया। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया है। अब यहां पूरी तरह से भारत का कानून मान्य होगा। इस बात से पाकिस्तान बौखलाहट में है। मंगलवार को इमरान खान ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भारत पर कई आरोप लगाए थे। बता दें कि जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है। यह भारत का अंदरुनी मसला है, इसपर पाकिस्तान की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है।
पाकिस्तान ने उठाए ये कदम
- पाकिस्तान ने भारत के साथ कूटनीतिक संबंधों के दर्जे को घटा दिया है।
- भारत के साथ द्विपक्षीय समझौते की समीक्षा करने का फैसला लिया है।
- जम्मू कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र और उसके सिक्योरिटी काउंसिल में उठाएगा पाकिस्तान।
- पाकिस्तान ने इस बार के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को कश्मीर के लोगों के नाम समर्पित किया है.
- भारत के स्वतंत्रता दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगा।
- पाकिस्तान ने अपने सभी कूटनीतिक माध्यमों को निर्देश दिया है कि वह भारत के क्रूर और जम्मू कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के मसले को दुनिया भर में उठाने को कहा है।
- प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी सेना को सतर्कता जारी रखने का निर्देश दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications