महिंद्रा एण्ड महिंद्रा की बिक्री में गिरावट आने से जून तिमाही में उसका एकीकृत मुनाफा 52.56 फीसदी गिरकर 894.11 करोड़ रुपए पर आ गया है।
इस समय सभी कंपनियों के लगातार मुनाफे और घाटे की तिमाही लिस्ट आ रही है। इस फेहरिस्त में महिंद्रा एण्ड महिंद्रा का भी जून तिमाही का रिजल्ट आ गया है। आपको बता दें कि महिंद्रा एण्ड महिंद्रा की बिक्री में गिरावट आने से जून तिमाही में उसका एकीकृत मुनाफा 52.56 फीसदी गिरकर 894.11 करोड़ रुपए पर आ गया है। इसकी जानकारी कंपनी ने स्वयं प्रदान की है। वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एण्ड महिंद्रा के अनुसार पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 1,884.66 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

निर्यात में भी गिरावट
तो वहीं आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय पिछले वित्त वर्ष के 26,260.64 करोड़ रुपए की तुलना में इस वित्त वर्ष में 26,289.48 करोड़ रुपए रही है। साथ ही कंपनी के कुल वाहनों की बिक्री आलोच्य तिमाही के दौरान 5% गिरकर 1,23,690 इकाइयों पर आ गई। इस दौरान ट्रैक्टरों की बिक्री 15 प्रतिशत गिरकर 82,013 इकाइयों पर रही। कंपनी का निर्यात भी 14 प्रतिशत गिरकर 10,923 इकाइयों पर आ गया है।
ऋण की कम उपलब्धता बनी एक वजह
इस बारे में कहा कि ऋण की कम उपलब्धता और मानसून में देरी से शहरी एवं ग्रामीण भारत दोनों क्षेत्रों में उपभोक्ता धारणा प्रभावित हुई है। अर्थव्यवस्था के सुस्त पड़न से यात्री वाहनों की मांग में नरमी जारी रहेगी। कृषि क्षेत्र में संकट एवं वित्त की कम उपलब्धता से हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री गिरी है। भारी वाणिज्यिक वाहनों में 32 प्रतिशत की गिरावट आयी है। यह 23 तिमाहियों की सबसे बड़ी गिरावट है। कंपनी ने परिदृश्य के बारे में कहा है कि कंपनियों एवं परिवारों के द्वारा खर्च पर लगाम लगाए रखने से निजी उपभोग प्रभावित होगा। तो वहीं उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि मांग में कमी बरकरार रहेगी।
आज एचसीएल टेक के जून तिमाही का रिजल्ट आया है जिसमें कि इसका भी मुनाफा 13 प्रतिशत घटा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
