सोना में जबरदस्त तेजी, अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी में भी उछाल देखने को मिला।
नई दिल्ली: सोना में जबरदस्त तेजी, अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी में भी उछाल देखने को मिला। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज बुधवार को सोना अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। सोने के भाव आज 38,000 के पास पहुंच गए है। राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने के भाव में 1,113 रुपये का उछाल आया, जिससे इसका भाव 37,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर चांदी में आज 650 रुपये की तेजी आई, जिससे इसके भाव 43,670 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। जबकि कल मंगलवार को सोने में 163 रुपये की कमी आई जिससे इसका भाव 36,807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी के भाव कल 80 रुपये की गिरावट के साथ 43,020 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं।

वहीं कारोबारियों के अनुसार, ज्वैलर्स की लिवाली बढ़ने और मजबूत वैश्विक रुख के कारण सोने में यह तेजी आई है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली में तेजी आने से भाव में यह बढ़ोतरी देखी गई है। वैश्विक रुख की बात करें, तो सोना न्यूयॉर्क में बढ़त के साथ 1,487.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी 16.81 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 1,113 रुपये की बढ़त के साथ 37,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 1,115 रुपये की बढ़त के साथ 37,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत में आज 200 रुपये की तेजी आई और इसके भाव 27,800 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गए।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी की कीमत में तेजी
उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज बुधवार को 650 रुपये की तेजी दिखाई दी, जिससे इसका भाव 43,670 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 694 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका भाव 42,985 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 1,000 रुपये बढ़कर 87,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर हो गई।
सरार्फा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं की कीमत
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 37,920 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 37,850 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 43,670 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 42,985 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 86,000 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 87,000 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 27,800 रुपये
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
