मास्टरकार्ड ने आइडेंटिटी चेक एक्सप्रेस को लॉन्च करने के लिए घोषणा की है। जी हां आज यानी 6 अगस्त को आइडेंटिटी चेक एक्सप्रेस लॉन्च करने का ऐलान किया।
नई दिल्ली: मास्टरकार्ड ने आइडेंटिटी चेक एक्सप्रेस को लॉन्च करने के लिए घोषणा की है। जी हां आज यानी 6 अगस्त को आइडेंटिटी चेक एक्सप्रेस लॉन्च करने का ऐलान किया। कह सकते है कि मास्टरकार्ड ने ऑनलाइन शॉपिंग एक्सपीरियंस को आसान बनाने के लिए आइडेंटिटी चेक एक्सप्रेस लॉन्च किया है। यह मोबाइल पर पहला और अगली पीढ़ी का भरोसेमंद समाधान है जो लाखों भारतीय उपभोक्ताओं को ऑनलाइन शापिंग का अलग अनुभव कराएगा। भारत में पहली बार आयोजित ग्लोबल मास्टरकार्ड साइबर सिक्युरिटी समिट में आइडेंटिटी चेक एक्सप्रेस को प्रदर्शित किया गया।

जानकारी दें कि मास्टरकार्ड के मुताबिक 20 प्रतिशत तक मोबाइल ई-कॉमर्स लेनदेन को बीच में ही छूट जाता है। आइडेंटिटी को ऑनलाइन प्रमाणित करने के मौजूदा तरीके ग्राहकों को मर्चेंट वेबसाइट से दूर ले जा सकते हैं। इसके साथ ही इन एप पेमेंट के लिए ब्राउजर पर जाने या मोबाइल नेटवर्क चले जाने से इसमें काफी समय लगता है। ऐसे में मास्टरकार्ड आइडेंटिटी चेक एक्सप्रेस जैसी एक नवीनतम तकनीक लेकर आया है। इसमें डिवाइस इंटेलिजेंस और बिहेवियरल बायोमेट्रिक्स शामिल हैं, जो एक बिना रुके मोबाइल भुगतान का अनुभव देने के लिए नवीनतम ईएमवी 3-डी सिक्योर और एफआईडीओ प्रमाणीकरण मानकों के साथ आता है।
डिजिटल अर्थव्यवस्था को बल देने और सुरक्षा में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध
आईडेंटिटी चेक एक्सप्रेस के साथ, मास्टरकार्ड अग्रणी दुकानों पर मास्टरकार्ड कार्डहोल्डर्स को 2000 रुपए से कम की राशि के लिए एकल व्यापारी विशिष्ट सहमति साझा करते हुए, उनके विश्वसनीय मोबाइल डिवाइसेस पर बिना किसी दिक्कत के भुगतान का अनुभव प्रदान करेगा। 2000 रुपए से अधिक के लेनदेन के लिए, कार्डधारक अपनी पसंद के ट्रांजेक्शन पिन के साथ स्वयं को प्रमाणित कर सकेंगे। मास्टरकार्ड भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को बल देने और सुरक्षा में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। मास्टरकार्ड ने इस साल भारत में अगले पांच वर्षों में 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications