मंगलवार को सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट आयी।
नई दिल्ली: मंगलवार को सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट आयी। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। आज सोने में 163 रुपये की कमी आई जिससे इसका भाव 36,807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। कारोबारियों के अनुसार, ज्वैलर्स की मांग घटने और कमजोर वैश्विक रुख के कारण सोने के भाव में यह कमी आई है। सोने के साथ ही चांदी में भी आज गिरावट देखने को मिली है। चांदी के भाव आज 80 रुपये की गिरावट के साथ 43,020 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। जबकि कल सोने में 800 रुपये की तेजी आई जिससे इसका भाव 36,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी में भी 1,000 रुपये की तेजी के साथ 43,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत
कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली कम होने से भाव में यह मंदी आई है। सोमवार को चांदी में 1,000 रुपये की तेजी आई थी और इसके भाव 43,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए थे। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,462.50 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.43 डॉलर प्रति औंस पर रही।
जबकि ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 163 रुपये की गिरावट के साथ 36,807 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 165 रुपये की गिरावट के साथ 36,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 27,600 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।
भारत में आज के सोने के भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी में 80 रुपये की गिरावट
उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज मंगलवार को 80 रुपये की गिरावट दिखाई दी, जिससे इसका भाव 43,020 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 112 रुपये की गिरावट, जिससे इसका भाव 42,291 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
