जियो के आगे बढ़ने से दूसरे दूरसंचार क्षेत्र पर दिखने लगा है। जी हां रिलायंस जियो के आक्रामक रूप से आगे बढ़ने का असर अब दूरसंचार क्षेत्र पर दिखने लगा है।
नई दिल्ली: जियो के आगे बढ़ने से दूसरे दूरसंचार क्षेत्र पर दिखने लगा है। जी हां रिलायंस जियो के आक्रामक रूप से आगे बढ़ने का असर अब दूरसंचार क्षेत्र पर दिखने लगा है। बात करें अगर वोडाफोन आइडिया की तो इससे तेजी से प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर वहीं भारती एयरटेल बस किसी तरह संभलती नजर आ रही है। इस बात की जानकारी सोमवार को एक रिपोर्ट में दी गई है। भरपूर निवेश के साथ दूरसंचार बाजार में उतरी जियो का असर सभी कंपनियों पर पड़ा है। इसकी वजह से एक तरफ जहां कुछ कंपनियों को विलय का रास्ता अख्तियार करना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ कुछ कंपनियों को दिवाला दस्तावेज दाखिल करने पड़े।

जानकारी दें कि वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने एक नोट में कहा कि जून तिमाही में वोडाफोन आइडिया को अपनी बाजार हिस्सेदारी का एक अंश जियो से गंवाना पड़ा है। इस दौरान, उसके वित्तीय परिणामों पर भी इसका असर दिखा है। वहीं, एयरटेल अपने आप को किसी तरह बचाए रह सकी है। हालांकि फिच का अनुमान है कि जियो, वोडाफोन आइडिया के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी देश में इस साल से परिचालन लाभ में वृद्धि दिखाने लगेगी। इसकी वजह उसकी प्रति व्यक्ति औसत आय में सुधार, प्रतिस्पर्धा में कमी आना और लागत में बचत होना है।
जियो की आय में 44 प्रतिशत की वृद्धि
बता दें कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एयरटेल का परिचालन लाभ इससे पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च) के मुकाबले सात प्रतिशत बढ़ा है। वहीं वोडाफोन की आय चार प्रतिशत गिरी है, जबकि उसका परिचालन लाभ 22 प्रतिशत घटा है। इतना ही नहीं, इस अवधि में उसके 1.4 करोड़ कनेक्शन भी कम हुए हैं। इस दौरान जियो की आय में 44 प्रतिशत और परिचालन लाभ में 37 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
