फ्लिपकार्ट इस साल दिवाली से पहले मुफ्त वीडियो स्ट्रीमिंग लॉन्च करने वाली है।
यदि आप ऑनलाइन वीडियो और मूवी देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब फ्लिपकार्ट ने वीडियो स्ट्रीमिंग के मामले में भी अमेजन को टक्कर देने की ठान ली है। लाइव मिंट की रिर्पोट के अनुसार फ्लिपकार्ट इस साल दिवाली से पहले मुफ्त वीडियो स्ट्रीमिंग लॉन्च करने वाला है। जैसे अमेजन प्राइम वीडियो इसके प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री है, ठीक उसी तरह फ्लिपकार्ट का प्लस प्रीमियम वीडियो भी प्लस के सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री होगा। फ्लिपकार्ट प्लस में एक खास बात यह भी है कि इसमें वीडियो के साथ म्यूजिक की सर्विस भी मिलेगी।

फ्लिपकार्ट अमेजन को टक्कर देने की तैयारी
लाइव मिंट की रिर्पोट के अनुसार फ्लिपकार्ट का कहना है कि हमारे पास पहले वीडियो नहीं था इसलिए देरी हो रही थी अब हम जल्दी ही इसे लागू करने वाले हैं। वॉलमार्ट की सब्सिडियरी फ्लिपकार्ट ऐसे समय में वीडियो सर्विस लॉन्च कर रही है जब अमेजन इंडिया अपने इंटरटेनमेंट ऑफरिंग को डबल कर रहा है। आपको बता दें कि इसमें कई ओरिजनल और एक्सक्लूसिव ऑफर हैं।
अमेजन प्राइम के 1.3 करोड़ यूजर्स
अमेजन के बारे में बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस ने दिसंबर 2016 में अमेज़न प्राइम लॉन्च किया था। रिसर्च फर्म रेडसीर के अनुसार, तब से अब तक देश में इसके यूजर्स की संख्या 1.3 करोड़ हो गई है।
ऐसे पाएं फ्लिपकार्ट प्लस की फ्री सर्विस
फ्लिपकार्ट से ऑफलाइन शापिंग करते हुए क्वॉइन मिलते हैं। अगर आपके पास 300 सुपर क्वॉइन हैं तो आपको फ्लिपकार्ट प्लस की सेवा मुफ्त मिल सकती है। यानी कि जहां अमेजन प्राइम के लिए ग्राहकों को साल के 999 रुपये और महीने के 129 रुपये चुकाने पड़ते हैं, लॉयलटी प्रोग्राम के तहत फ्लिपकार्ट यूज़र्स इसका फायदा मुफ्त में उठा सकते हैं। जानकारी के अनुसार फ्लिपकार्ट के पास पहले से ही 50-60 लाख प्लस मेंबर हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
