आज सोमवार को सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा सोना दूसरी ओर चांदी में भी बंपर तेजी आई।
नई दिल्ली: आज सोमवार को सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा सोना दूसरी ओर चांदी में भी बंपर तेजी आई। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी दोनों ही धातुओं में जबरदस्त उछाल आया है। आज सोने का भाव अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। सोने में आज 800 रुपये की तेजी आई जिससे इसका भाव 36,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

वैश्विक स्तर पर आज सोने का भाव
वैश्विक बाजार में तेजी के रुख के कारण सोने में यह तेजी आई है। सोने में तेजी के साथ ही चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। चांदी आज 1,000 रुपये की तेजी के साथ 43,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली में तेजी आने से भाव में यह बढ़ोतरी हुई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोना आज 1.13 फीसद की तेजी के साथ 1,457.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। उधर चांदी भी 1.51 फीसद की तेजी के साथ 16.53 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 800 रुपये की तेजी के साथ 36,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 800 रुपये की ही तेजी के साथ 36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत भी आज 100 रुपये की तेजी के साथ 27,600 रुपये प्रति 8 ग्राम हो गई है। सोने के भाव में शनिवार को 540 रुपये की तेजी आई थी, जिससे इसकी कीमत 36,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी।
चांदी में भी आई बंपर तेजी
वहीं दूसरी ओर उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज सोमवार को 1,000 रुपये की भारी बढ़त दिखाई दी, जिससे इसका भाव 43,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 1,039 रुपये की बढ़त आई, जिससे इसके भाव 42,403 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सरार्फा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं की कीमत
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 36,970 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 36,800 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 43,100 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 42,405 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 85,000 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 86,000 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 27,600 रुपये
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
