यहां पर आपको कश्मीर के कारोबार के बारे में बताएंगे जो की धारा 370 के हटने के बाद से 100 प्रतिशत बढ़ सकता है।
धारा 370 के हटने का जश्न जम्मू-कश्मीर सहित पूरा देश मना रहा है। अब जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश के रुप में घोषित कर दिया गया। सरकार के इस फैसले का असर अब इस प्रदेश के कारोबार पर पड़ेगा, कोई बुरा असर नहीं बल्कि 100 प्रतिशत कारोबार होने का असर देखने को मिल सकता है। कश्मीर में कारोबार करने वालों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से कश्मीर में हर कोई अपना कारोबार कर सकेगा जिससे कश्मीर के कुल कारोबार में एक साल में दोगुनी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

आम हिन्दुस्तानियों को डर-डर के काम करने की ज़रूरत नहीं
मनी भास्कर की रिर्पोट के अनुसार अब कश्मीर में आम हिन्दुस्तानियों को डर-डर के काम करने की ज़रूरत नहीं होगी। अब बड़े शहरों के व्यवसायी कश्मीर में अपना कार्यालय खोल सकेंगे और इसका सीधा फायदा वहाँ के कारोबार को होगा। रिर्पोट के अनुसार कहीं न कहीं एक डर बना रहता था जो कि अब खत्म हो गया है। सरकार द्वारा कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले से कश्मीर के सेब किसानों का कारोबार काफी बढ़ जाएगा। कश्मीर में बिना किसी प्रतिबंध के आवाजाही से कश्मीर से बाहर के कारोबारियों में प्रतिस्पर्धा होगी और इसका फायदा कश्मीर के सेब कारोबारियों को होगा।
कश्मीर से हैंडी-क्राफ्ट्स में वृद्धि की काफी संभावनाएं
इसके साथ ही कश्मीर से हैंडी-क्राफ्ट्स में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं। कश्मीर के हैंडी-क्राफ्ट्स की दुनिया में काफी मांग है, लेकिन माहौल प्रतिबंधित होने की वजह से संभावना के अनुरूप कारोबार नहीं बढ़ पा रहा था। अब कश्मीर से हैंडी-क्राफ्ट्स का बिजनेस काफी बढ़ जाएगा। तो वहीं काउंसिल भी कश्मीर में आसानी से ट्रेड फेयर आयोजित कर सकेगी। इसके अलावा कश्मीर से कालीन का काफी निर्यात होता है। केंद्र शासित प्रदेश बनने के एक साल में कश्मीर से होने वाले निर्यात में दोगुनी वृद्धि यानी कि 100 फीसदी हो सकती है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
