सोमवार को एक ओर जहां सेंसेक्स धड़ाम होकर भारी गिरावट के साथ बंद हुआ तो वहीं दूसरी ओर रुपया भी डॉलर के मुकाबले 116 पैसे टूटकर 70.74 के स्तर पर बंद हुआ।
सोमवार को एक ओर जहां सेंसेक्स धड़ाम होकर भारी गिरावट के साथ बंद हुआ तो वहीं दूसरी ओर रुपया भी डॉलर के मुकाबले 116 पैसे टूटकर 70.74 के स्तर पर बंद हुआ। आपको बता दें कि यह इस साल कि अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।

इससे पहले दिसंबर 2018 में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। इसी तरह सोने की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार में सोना नई ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना 543 रुपये यानी 1.53 प्रतिशत बढ़कर 36,120 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था।
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार दरअसल अमेरिका और चीन के बीच में ट्रेड वॉर गहराने की आशंका से चीन की ओसी यूआन रिकॉर्ड निचले स्तर पर लुढ़क गई है। ऐसे में पूरे एशियाई करेंसी में दबाव देखने को मिला है।
तो वहीं रुपये की शुरुआत भी आज गिरावट के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 56 पैसे की कमजोरी के साथ 70.15 के स्तर पर खुला था। वहीं, पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले € 69.59 के स्तर पर बंद हुआ था। यह अगस्त 2010 के बाद का सबसे कम स्तर है।
दरअसल, चीन के उत्पादों पर नए शुल्क लगाने के अमेरिकी सरकार के फैसले के बाद चीन के केंद्रीय बैंक ने अपनी मुद्रा में अवमूल्यन की अनुमति दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चीन के 300 अरब डॉलर की वस्तुओं पर शुल्क लगाने की घोषणा के बाद वैश्विक स्तर पर वैश्विक अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले गिरकर 7.1085 डॉलर प्रति डॉलर पर चल रही थी।
आज भारतीय बाजार के लिए सपनाह का पहला कारोबारी दिन काफी उथल-पुथल वाला साबित हुआ है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 650 अंक टूट गया तो इसमें रुपये में भी साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा सोने की कीमत में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
