नई दिल्ली। अगले सप्ताह शेयर बाजार की चाल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति के निर्णय और घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़े मिलकर तय करेंगे। इसके साथ ही, निवेशकों की नजर प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों, मानसून की चाल, वैश्विक बाजारों के रुख, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) और घरेलू संस्थापक निवेशकों (डीआईआई) द्वारा किए गए निवेश, डॉलर के खिलाफ रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर भी रहेगी। हालांकि अभी तक निवेशकों का काफी नुकसान हेा चुका है। खास करके बजट के बाद शेयर बाजार करीब 10 फीसदी की गिरावट देख चुका है।

अगले सप्ताह जिन प्रमुख कंपनियों के तिमाही आंकड़े जारी किए जाएंगे, उनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस एंड टाइटन कंपनी अपनी पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा मंगलवार (6 अगस्त) को करेंगे। सिप्ला, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और टाटा स्टील अपनी जून तिमाही के नतीजों की घोषणा बुधवार (7 अगस्त) को करेंगे।
अल्ट्राटेक सीमेंट अपनी पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा गुरुवार (8 अगस्त) को करेगी। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन, हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज और गेल (इंडिया) अपनी पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा शुक्रवार (9 अगस्त) को करेंगे। आईएसएस मार्किट इंडिया सर्विसेज पीएमआई के जुलाई 2019 के आंकड़े सोमवार (5 अगस्त) को जारी किए जाएंगे।
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीसरी दोमाही बैठक 7 अगस्त को होगी। आरबीआई ने नीतिगत दरों में लगातार तीसरी बार जून में 75 आधार अंकों की कटौती की थी।
विदेशी मोर्चे पर, चायना काइशिन सर्विसेज पीएमआई का जुलाई 2019 के आंकड़े सोमवार (5 अगस्त) को जारी किए जाएंगे। चायना काइशिन कंपोजित पीएमआई के जुलाई 2019 के आंकड़े भी इसी दिन जारी किए जाएंगे। जापान की कैबिनेट कार्यालय दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) के जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के आंकड़े शुक्रवार (9 अगस्त) को जारी करेगी।
यह भी पढ़ें : नौकरी मिलने के पहले बेटा हो जाएगा करोड़पति, ऐसे करें प्लान
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
