यहां पर आपको भारत सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली पोस्टर प्रतियोगिता के बारे में बताएंगे जिसके अंतर्गत विजेता को 15000 रुपए का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
भारत में कला और कलाकारों को हमेशा से ही अहमियत दी जाती रही है। तो यदि आप में भी पेंटिंग और ड्रॉइंग का हुनर है तो तैयार हो जाइए क्योंकि भारत सरकार आपको अपना हुनर दिखाने और पुरस्कृत करने का मौका दे रही है। यदि आप भारत की बदलती तस्वीर को महसूस कर पा रहे हैं तो आपके पास 15000 रुपए कैश जीतने का शानदार मौका है। जी हां सूचना-प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर आप ये पुरस्कार जीत सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पुरस्कार जीत सकते हैं।

आपको बता दें कि सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2019 भारत की बदलती तस्वीर विषय पर पोस्टर डिजाइन करने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिसके तहत इस प्रतियोगिता के विजेता को 15 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा।
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी की लड़ाई से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और उन मूल्यों को याद किया जाता है जिनके बल पर आजादी हासिल हुई है। इस साल ब्यूरो ऑफ आउटरीच एण्ड कम्यूनिकेशन द्वारा भारत की बदलती छवि स्वतंत्रत दिवस 2019 के विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता शुरु करने का फैसला लिया गया है। इस प्रतियोगिता में देश का कोई भी नागरिक हिस्सा ले सकता है।
भारत सरकार की मदद से अन्य सरकारी सेक्टरों जैसे कि ओएनजीसी और एसबीआई बैंकों के द्वारा हर साल कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिसमें भारत का कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है और पुरस्कार के रुप में नगद राशि भी जीत सकते हैं। सरकार ऐसी प्रतियोगिताएं जवानों और बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए आयोजित करती है।
यदि आप भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनना चाहते हैं रेगुलर समाचार देखें, पढ़ें और सुने ताकि आपको इन प्रतियोगिताओं से संबंधित ताजा अपडेट मिलते रहें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
