यहां पर आपको बताएंगे कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेन में कैसे फ्री में वीडियो देखने, मूवी देखने और कोई भी गाना सुनने एवं अपना पसंदीदा शो देख सकते हैं।
भारतीय रेल एक ओर जहां यात्रियों को पर्यावरण को सुरक्षित करने का मैसेज देने का काम करती रहती है तो वहीं दूसरी ओर यात्रियों को नित नई सुविधाएं भी प्रदान करने का काम करती रहती है। इसी के चलते अब भारतीय रेल यात्रियों को फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग की भी सुविधा देने का सोच रही है। यह सुविधा आपको ट्रेन में तो मिलेगी ही साथ ही रेलवे स्टेशनों पर भी मिलेगी। रेलवे के इस फैसले से यात्री अपने मोबाइल फोन, टैबलेट या फिर लैपटॉप में अपने पसंदीदा टीवी शो और फिल्में देख सकेंगे। इसके साथ ही वे अपने पसंदीदा गाने भी सुन सकेंगे।

यह जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट के माध्यम से मैसेज करके दी है। पीयूष गोयल ने अपने ट्वीटर अकाउंट में लिखा है कि यात्री इसे पसंद करेंगे, जल्द ही ट्रेनों और स्टेशनों पर अपने पसंदीदा फिल्में, शो और म्यूजिक स्ट्रीम कर सकेंगे।
फिलहाल यह योजना कब से शुरू होगी और यात्री कब इस सुविधा का फायदा उठा पाएंगे, रेल मंत्री ने वर्तमान में इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा इस योजना के लिए रेलवे का स्ट्रीमिंग पार्टनर कौन होगा, रेलवे की ओर से इसकी भी जानकारी नहीं दी गई है।
साथ ही रेलवे ने यह भी जानकारी दी है कि रेलयात्रियों के लिए देशभर में 2 हजार वर्गों पर मुफ्त कारोबार की सुविधा उपलब्ध है। पहले चरण में देश के 1600 स्टेशनों पर लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। अब रेलवे ने बाकी बचे वर्गों पर इंटरनेट की सुविधा देने के लिए टाटा ट्रस्ट के साथ प्रतिबद्धता किया है।
रेल के सीएमडी पुनीत चावला ने शनिवार को बताया कि रेज में अजमेर मंडल का राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन निशुल्क पिक सुविधा वाला देश का 2000 वां स्टेशन बन गया है।
रेलवे द्वारा दी जाने वाली इस सुविधा से लाखों यात्री लाभांवित होंगे और फ्री इंटरनेट सुविधा से मनोरंजन के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कर सकेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
