यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में आज तेल के दाम स्थिरता देखने को मिल रही है। जी हां घरेलू बाजार में पेट्रोल की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को 11 पैसे प्रति लीटर की कमजोरी के बाद शनिवार को पेट्रोल 7 पैसे सस्ता हुआ। दूसरी ओर डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल के रेट में 11 पैसे की गिरावट आई थी। दिल्ली में शनिवार सुबह पेट्रोल के रेट 72.62 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गए। वहीं डीजल 66.00 रुपये के स्तर पर कायम रहा।

तो वहीं शनिवार को कोलकाता, मुंबई में पेट्रोल का रेट 7 पैसे और चेन्नई में 8 पैसे प्रति लीटर लुढ़का। इसके साथ ही कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के रेट क्रमशः: 75.30 रुपये, 78.27 रुपये और 75.45 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गए। इसके अलावा डीजल में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए यह पुराने स्तर पर क्रमशः: 68.19 रुपये, 69.17 रुपये और 69.72 रुपये प्रति लीटर पर बना रहा है। देखें अपने शहर में पेट्रोल के दाम
जैसा कि आप जानते हैं कि 1 जुलाई 2019 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.44 रुपये और डीजल की कीमत 64.27 रुपये प्रति लीटर थी। आपको बता दें कि पांच जुलाई को पेश हुए आम बजट में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और सेस लगाया गया था। इसके बाद दोनों की कीमत में तेजी आई थी। इंटरनेशनल लेवल पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 55.86 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 61.89 डॉलर प्रति दिन के स्तर पर पहुंच गया। देखें अपने शहर में डीजल के दाम
एक ओर जहां अपने देश में पेट्रोल डीजल के दाम घट रहे हैं तो वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। वहां अब पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 117.83 रुपये हो गई है। इसलिए पाकिस्तान के नागरिक काफी परेशान लग रहे हैं। बता दें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ऑयल एण्ड गैसे डेवलपमेंट अथॉरिटी की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद से पेट्रोल की कीमत 5.15 रुपए प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की कीमत 5.65 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
