शनिवार को सोना की कीमत में गिरावट देखने को मिली है।
नई दिल्ली: शनिवार को सोना की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली सर्राफा बाजार में गत दिवस 36,360 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर रहने वाला सोना शनिवार को ग्राहकी उतरने से 190 रुपए टूटकर 36,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जबकि चांदी की औद्योगिक मांग आने से यह 42,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोने में आज 165 रुपये की गिरावट आई और भाव 35,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। वहीं दूसरी ओर चांदी में 370 रुपये की तेजी देखने को मिली, जिससे भाव 41,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

वैश्विक स्तर पर सोने में आया उछाल
विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोने में रही गिरावट का असर भी आज स्थानीय बाजार पर देखने को मिला। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहां सोना हाजिर 4.86 डॉलर टूटकर 1,440.65 डॉलर प्रति औंस रह गया। हालांकि दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 20.10 डॉलर की बढ़त में 1,452.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
जबकि चांदी हाजिर 0.14 डॉलर की गिरावट में 16.19 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि मुनाफावसूली के कारण सोने में सप्ताहांत पर गिरावट देखी गई। कुल मिलाकर पीली धातु का परिदृश्य बेहतर बना हुआ है। अमेरिकी और चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराने से आने वाले सप्ताह में सोने में तेजी की उम्मीद है।
चांदी भी 200 रुपए प्रति किलो चढ़ी
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 190 रुपए लुढ़ककर 36,170 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर 180 रुपए की गिरावट में 36,000 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए टूटकर 27,500 रुपए पर रही। चांदी की औद्योगिक मांग निकलने से चांदी हाजिर 200 रुपए चढ़कर 42,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 310 रुपए की बढ़त में 41,365 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपए की मजबूती के साथ क्रमश: 85 हजार और 86 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बिके।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं कीमत
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 36,170 रुपए
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 36,000 रुपए
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 42,100 रुपए
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 41,365 रुपए
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 85,000 रुपए
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 86,000 रुपए
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 27,500 रुपए


Click it and Unblock the Notifications