पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। जी हां कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जल्द ही पेंशनरों को खुशखबरी दे सकता है।
नई दिल्ली: पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। जी हां कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जल्द ही पेंशनरों को खुशखबरी दे सकता है। ईपीएफओ न्यूनतम पेंशन को 1 हजार रुपए से बढ़ाकर दोगुना करते हुए 2 हजार रुपए कर सकता है।

न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव
बता दें कि श्रम मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार ईपीएफओ ने संसद के बजट सत्र के बाद सेंट्रल बोर्ड और ट्रस्टी की बैठक बुलाई है। यह बैठक अगस्त के दूसरे सप्ताह में हो सकती है। इस बैठक में न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। यदि इस प्रस्ताव पर सहमति बन जाती है तो बैठक बाद कभी भी इसकी घोषणा की जा सकती है। वहीं सूत्रों का कहना है कि न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी को लेकर सरकार ईपीएफओ से बातचीत कर चुकी है। हालांकि, ईपीएफओ ने पहले सरप्लस पैसा नहीं होने की बात कहकर न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी से इनकार कर चुका है।
पेंशन बढ़ाने के लिए सरकार कर रही लगातार प्रयास
वहीं किसानों, श्रमिकों और व्यापारियों को पेंशन योजना शुरू करने के बाद अब सरकार ईपीएफओ के पेंशनर्स की पेंशन में बढ़ोतरी करने का मन बना चुकी है। इसको लेकर श्रम मंत्री संतोष गंगवार संकेत दे चुके हैं। हाल ही में गंगवार ने कहा था कि ईपीएफओ पेंशनरों की न्यूनतम पेंशन बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
