भारती एयरटेल अपने अच्छे प्लान और बेहतरीन ऑफर्स से अधिक से अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने लगी है।
नई दिल्ली: भारती एयरटेल अपने अच्छे प्लान और बेहतरीन ऑफर्स से अधिक से अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने लगी है। जैसे ही हम रिलायंस जियो गिगाफाइबर लॉन्चिंग डेट के करीब आ रहे हैं, भारती एयरटेल ने भी अपने परिचालन में तेजी ला दी है। इस तरह एयरटेल ग्राहकों को बड़े पैमाने पर लाभ दे रही है ताकि वह ग्राहकों को लुभा सके। जी हां जियो गिगाफाइबर की लॉन्चिंग डेट करीब आती जा रही है। उम्मीद है कि इसे 12 अगस्त को रिलायंस एजीएम के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। जैसा की हम जानते हैं कि टेलीकॉम सेक्टर में जियो की आंधी पहले से ही है। ऐसे में अब जियो ब्रॉडबैंड सेक्टर में तूफान लाने की तैयारी में है।

V-फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ ढेरों बेनिफिट्स
ये बात भी सच हैं कि टेलीकॉम सेक्टर में केवल एयरटेल ही एक मात्र कंपनी है, जो जियो को बराबरी से टक्कर देती है। अब एयरटेल की ओर से जियो गीगाफाइबर के आने से पहले ब्रॉडबैंड सेक्टर में बाजार में मजूबत स्थिति में आने की कोशिशें तेज कर दी गईं हैं। एयरटेल अपने V-फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ ढेरों बेनिफिट्स ग्राहकों को देता है।
3 महीने के लिए नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन
वहीं काफी सारे सर्किलों में भारती एयरटेल द्वारा 799 रुपये की शुरुआती कीमत पर ब्रॉडबैंड प्लान्स ऑफर किए जाते हैं। एयरटेल के पोर्टफोलियो में 799 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता प्लान है। इसमें ग्राहकों को प्रति महीने 100GB डेटा 40 Mbps की स्पीड से दिया जाता है। इसके साथ ही यहां फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग भी जाती है। हालांकि इस प्लान में एयरटेल थैंक्स के फायदे ग्राहकों को नहीं दिए जाते हैं। एयरटेल थैंक्स के तहत ग्राहकों को एक साल के लिए फ्री ऐमेजॉन प्राइम मेंबरशिप, 3 महीने का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन, Zee5 प्रीमियम और एयरटेर टीवी प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन ग्राहकों को दिया जाता है। ऐसे में इन ऑफर्स का फायदा लेने के लिए ग्राहकों को एयरटेल के ब्रॉडबैंड पोर्टफोलियो में से 1,099 रुपये, 1,599 रुपये या 1,999 रुपये वाले किसी एक प्लान को सेलेक्ट करना होगा।
सबसे महंगा प्लान 1,999 रुपये का
जानकारी दें कि 1,099 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान से ही एयरटेल थैंक्स बेनिफिट की शुरुआत होती है। इस प्लान में ग्राहकों को 100 Mbps की स्पीड, 300GB डेटा, 500GB बोनस डेटा, 6 महीनों की वैलिडिटी और फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। साथ ही इस प्लान में डेटा रोलओवर की भी फैसिलिटी भी दी जाती है। वहीं दूसरे प्लान यानी 1,599 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 300 Mbps तक स्पीड, 600GB मंथली डेटा और 6 महीनों के लिए 1000GB बोनस डेटा मिलता है। साथ ही इस प्लान में भी डेटा रोवओवर की फैसिलिटी भी मिलती है। एयरटेल के पोर्टफोलियो में सबसे महंगा प्लान 1,999 रुपये का है। इसमें 100 Mbps की स्पीड के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
