हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जी हां ट्रेन टिकट से भी सस्ते दाम में हवाई सफर करने का मौका मिल रहा है।
नई दिल्ली: हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जी हां ट्रेन टिकट से भी सस्ते दाम में हवाई सफर करने का मौका मिल रहा है। जानकारी दें कि एयर इंडिया की रीजनल यूनिट एलायंस एयर ने अपने पूरे नेटवर्क पर किफायती दरों पर हवाई टिकट की पेशकश की है। एलायंस एयर ने इंडिपिडेंस डे सेल कार्निवल की घोषणा की है जिसके तहत फ्लाइट टिकटों की कीमतें 990 रुपये से शुरू हो रही हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह हैं कि ऑफर सीमित अवधि के लिए है। एलायंस एयर ने बयान जारी कर कहा कि "स्वतंत्रता दिवस बिक्री मेला" के तहत रेल किराये से भी कम दाम पर हवाई टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि ट्रेन के यात्री भी विमान यात्रा कर सकें।

3 अगस्त से 9 अगस्त की बीच टिकट बुक करें
इस बात की भी जानकारी दी गयी कि एयरलाइन ने किफायती दरों पर 7 दिनों तक चलने वाली इस सेल में 3 अगस्त से 9 अगस्त की बीच टिकट बुक किए जा सकते हैं। यात्री किफायती दरों पर तीन अगस्त से 30 सितंबर के बीच यात्रा कर सकते हैं। एलायंस एयर वर्तमान में हर दिन 110 उड़ानों का ऑपरेशन करती है। अलायंस एयर कुल्लू, कोचीन, मैसूरु, दीव और अरुणाचल प्रदेश में पासीघाट के अलावा शिमला, कोहलापुर, पंतनगर, बठिंडा, लुधियाना, ग्वालियर, बीकानेर जैसी 53 डेस्टिनेशन्स पर संचालन करती है. यह फ्लाइट सरकार की रीजनल क्नेक्टिविटी स्कीम के तहत चलाई जाती हैं।
बस कल तक का मौका, जल्दी करें
दूसरी तरफ आपको याद दिला दें कि एयरलाइन इंडिगो ने अपनी 13वीं वर्षगांठ पर एनिवर्सरी सेल को शुरू करने की घोषणा की है। जी हां यदि आप भी अगले छह-सात महीने (15 अगस्त से 28 मार्च 2020 के बीच) में ट्रैवल प्लान कर रहे तो सस्ते में हवाई सफर कर सकते हैं। भारतीय एयरलाइन इंडिगो अपनी 13वीं सालगिरह पर खास ऑफर के तहत यह मौका दे रही है। कस्टमर इंडिगो फ्लाइट की बुकिंग 31 जुलाई से सुबह 6 बजे से 4 अगस्त रात 23.59 तक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
