मुम्बई। चीन को ट्रेड वार की वार्ता जल्द पूरी करने की अमेरिकी धमकी के बाद दुनियाभर के शेयर बाजार में गिरावट का दौर फिर से शुरू हो गया है। आज सुबह करीब 200 अंक की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स 10 बजे के बाद 350 अंक की ज्यादा गिरावट दिखाने लगा। वहीं निफ्टी 100 अंक से ज्यादा गिरावट दिखा रहा है।
वहीं शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। आज सेंसेक्स 191.90 अंक की गिरावट के साथ 36826.42 अंक के स्तर पर खुुला। वहीं निफ्टी 55.60 अंक की गिरावट के साथ 10924.40 अंक के स्तर पर खुला। आज जब शेयर बाजार खुला तो 170 शेयर तेजी के साथ तो 512 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 25 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं शुकवार को रुपये में भारी कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की कमजोरी के साथ 69.22 रुपये के स्तर पर खुला।

निफ्टी के टॉप गेनर
-आईओसी का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 138.80 रुपये के स्तर पर खुला।
-भारती एयरटेल का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 329.20 रुपये के स्तर पर खुला।
-बीपीसीएल का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 346.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-एशियन पेंट्स का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 1,510.00 रुपये के स्तर पर खुला।
-इंफोसिस का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 770.70 रुपये के स्तर पर खुला।
जानें लाइव शेयर रेट : बीएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी के टॉप लूजर
-हिंडाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 179.10 रुपये के स्तर पर खुला।
-टाटा स्टील का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 412.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 44 रुपये की गिरावट के साथ 2,325.00 रुपये के स्तर पर खुला।
-जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 221.90 रुपये के स्तर पर खुला।
-वेदांता का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 143.00 रुपये के स्तर पर खुला।
जानें लाइव शेयर रेट : एनएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
रुपये में आई भारीगिरावट, डॉलर के मुकाबले 17 पैसे कमजोर खुला
शुकवार को रुपये में भारी कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की कमजोरी के साथ 69.22 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की कमजोरी के साथ 69.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : गोल्ड म्यूचुअल फंड खरीदने वालों पर बरसा पैसा


Click it and Unblock the Notifications