अगर आपका भी खाता पीएनबी में है तो यह खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पीएनबी ने अपने एफडी में बदलाव किया है।
नई दिल्ली: अगर आपका भी खाता पीएनबी में है तो यह खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पीएनबी ने अपने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। जी हां देश के तीसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने एक साल के डिपॉजिट रेट में 0.05 फीसदी से 0.50 फीसदी की कटौती करने का ऐलान किया है। जानकारी दें कि नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई है। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएनबी ने अलग-अलग अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दरें 0.50 फीसदी तक घटा दी है। हालांकि, बैंक ने 3-5 साल की अवधि वाली फिक्सड डिपॉजिट पर दरें बढ़ा दी है।

इस बात से अवगत करा दें कि अब आम ग्राहकों को एफडी पर 6.25 फीसदी के मुकाबले 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन्स को 6.75 फीसदी की जगह अब 7 फीसदी ब्याज मिलेगा।
एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक ने भी घटाई एफडी की दरें
वहीं इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जमा पर मिलने वाले ब्याज को भी कम कर दिया है। लोन की ब्याज दरों में कमी एवं बैंक में नकदी की अधिकता की वजह से बैंक ने यह फैसला किया है।
एसबीआई की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जमा पर मिलने वाले ब्याज की दरों की 50-75 आधार अंक की कमी की गई है। जबकि वहीं लंबे समय के लिए जमा वाली स्कीम में आम ग्राहकों को मिलने वाले ब्याज में 20 आधार अंक की कटौती की गई है। 2 करोड़ और उससे अधिक राशि जमा करने पर भी अब पहले के मुकाबले कम ब्याज मिलेंगे।
वहीं दसरी ओर एचडीएफसी बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की अवधि के लिए 3.5 फीसदी से 7 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। एक्सिस बैंक ने भी अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दरों में कटौती की थी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
