शुक्रवार को सोना सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में भारी उछाल देखने को मिला।
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में भारी उछाल देखने को मिला। कमजोर वैश्विक रुख और ज्वैलर्स की कमजोर मांग के कारण आज शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, सोने में आज 165 रुपये की गिरावट आई और भाव 35,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। दूसरी ओर चांदी में आज उछाल देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी में आज चांदी में 370 रुपये की तेजी देखने को मिली, जिससे भाव 41,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। जबकि कल गुरुवार को सोना 15 रुपए चढ़कर 35,795 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा वहीं चांदी 590 रुपए गिरकर 41,530 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत
कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली बढ़ने से भाव में यह तेजी आई। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,437.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा, वहीं चांदी भी गिरावट के साथ 16.22 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी सोने की कीमत आज स्थिर
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 165 रुपये की गिरावट के साथ 35,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 165 रुपये की ही गिरावट के साथ 35,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 27,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।
चांदी में आया भारी उछाल
उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज शुक्रवार को 370 रुपये की भारी बढ़त दिखाई दी, जिससे इसका भाव 41,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 484 रुपये की बढ़त आई, जिससे इसके भाव 41,054 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 84,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications