नई दिल्ली। जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद की ग्लोबल रैंकिंग में भारतीय अर्थव्यवस्था फिसलकर सातवें स्थान पर आ गई है। वित्तीय वर्ष 2018 के लिए विश्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार जीडीपी के मामले में भारत अब सातवें नंबर पर आ गया है। वहीं ब्रिटेन और फ्रांस पांचवें और छठवें स्थान पर आ गए हैं। इससे पहले भारत वर्ष 2017 में फ्रांस को पीछे छोड़कर आगे निकल गया था।
अमेरिका टॉप पर
जीडीपी के मामले में अमेरिकी अर्थव्यवस्था टॉप पर है। वित्तीय वर्ष 2018 में अमेरिका की जीडीपी 20.5 ट्रिलियन डॉलर (लाख करोड़) की रही। अमेरिका के बाद दसरे नंबर पर चीन रहा, जिसकी जीडीपी 13.6 ट्रिलियन डॉलर की रही। वहीं 5 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ जापान तीसरे स्थान पर रहा। ब्रिटेन और फ्रांस क्रमश 2.8 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ इस सूची में पांचवें और छठवें स्थान पर रहे। वहीं भारत की जीडीपी 2.7 ट्रिलियन डॉलर के साथ सातवें स्थान पर रही।

छिन गया ताज
वित्तीय वर्ष 2017 में भारत की अर्थव्यवस्था यानी जीडीपी 2.65 ट्रिलियन डॉलर के बराबर की थी। इसके चलते भारत ने एशिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी और दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी इकॉनमी बन गया था। उस साल ब्रिटेन की जीडीपी 2.64 ट्रिलियन डॉलर और फ्रांस की जीडीपी 2.5 ट्रिलियन डॉलर के बराबर थी।
ये है कारण
अर्थशास्त्रियों के अनुसार वित्त वर्ष 2018 में भारतीय अर्थव्यवस्था के सातवें स्थान पर आने का सबसे बड़ा कारण रुपये का डॉलर के मुकाबले उतार-चढ़ाव और धीमी ग्रोथ है। जानकारों के अनुसार 2017 में रुपया डॉलर के मुकाबले काफी मजबूत हुआ था, लेकिन 2018 में इसमें कमजोरी आ गई है। इस कारण जीडीपी रैंकिंग में फिसलने का मुख्य कारण कमजोर रुपया के साथ साथ ग्रोथ में सुस्ती भी है।
यह भी पढ़ें : नौकरी मिलने के पहले बेटा हो जाएगा करोड़पति, ऐसे करें प्लान
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
