यहां पर आपको बताएंगे कि आज यानी कि 1 अगस्त से कौन-कौन से 5 नियम बदलने वाले हैं।
आज यानी 1 अगस्त से कुल 5 बड़े बदलाव होने वाले हैं जिससे आपके कार्यों और आपके जेब पर भी असर पड़ सकता है। कुछ जगह फायदे हो रहे हैं तो कुछ जगह नुकसान भी हो रहे हैं। जी हां एक ओर जहां कुछ वाहनों के खरीदी सस्ती होगी तो दूसरी ओर कुछ बैंकों से कर्ज लेना भी सस्ता पड़ेगा। तो आइए जानते हैं इन 5 बड़े बदलावों के बारे में।
इलेक्ट्रिक वाहनों जीएसटी की दरों में कटौती
आपको बता दें कि सरकार ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन पर लगने वाली जीएसटी की दरों में कटौती का ऐलान किया था। ये नई दुकानें आज से यानी 1 अगस्त से लागू होने वाली हैं। अभी तक इलेक्ट्रिक व्हीकलों पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत थी, जिसे सरकार ने 5 प्रतिशत कर दिया था। ऐसे में अगर आप कोई इलेक्ट्रिक कार खरीदते हैं जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है, तो आपको 70 हजार रुपये का सीधा-सीधा फायदा होगा।
आवासीय और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदना सस्ता
आज से ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आवासीय और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदना सस्ता हो गया है। नए फैसले के तहत ग्रुप हाउसिंग में 6 फीसदी और कॉमर्शियल में 25 फीसदी सरचार्ज खत्म कर दिया गया है। कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के सर्किल रेट में 21% की कमी हुई है। तो वहीं नोएडा के शॉपिंग मॉल में एस्केलेटर्स और एयरकंडीशनर (एसी) की वजह से लगने वाला 6 प्रतिशत का सरचार्ज हटा दिया गया है।
एसबीआई में IMPS चार्जेस फ्री
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आज से ऑफलाइन फंड ट्रांसफर फ्री कर दिया है। SBI ने IMPS चार्ज को खत्म कर दिया है। आज से पहले इस तरह के ट्रांसजेक्शन पर चार्ज वसूले जाते थे।
फिक्स्ड डिपॉजिट पर कम ब्याज
आज जो भी बदलाव किए जा रहे हैं उनमें उनमें यह परिवर्तन आम आदमी के लिए मामूली परेशानी भरा है, क्योंकि आज से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फ्राइड डिपॉजिट पर ब्याज दर घटा दी है। अलग-अलग अवधि के लिए ब्याज दरें 50 प्वाइंट्स से 75 प्वाइंट्स तक घटाई गई हैं। इससे एसबीआई के ग्राहकों की बचत पर मिलने वाले ब्याज में कटौती होगी।
यूनियन बैंक में ब्याज दर
1 अगस्त से ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एमसीएलआर आधारित ब्याज दरों में कटौती की है। नई दर आज से लागू हो रही हैं। मतलब ईएमआई सस्ता होगा और लोन लेना भी सस्ता होगा। इससे यूनियन बैंक के ग्राहकों को फायदा होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
