नई दिल्ली। सरकार ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती की है। इसकी कीमत 62.50 रुपये कम हुई है। इंटरनेशनल मार्केट में गैस की कीमतें घटने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार बिना सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर अब 574.50 रुपये का मिलेगा। नए रेट बुधवार की मध्यरात्रि से लागू हो गए हैं।

सब्सिडी छोड़ने वालों को मिलेगा फायदा
जो लोग सब्सिडी छोड़ चुके हैं, उन्हें सिलेंडर के दाम में कटौती का फायदा मिलेगा। देश में करीब 40 लाख गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ चुके हैं। वहीं जो लोग सब्सिडी लेते हैं उन्हें अभी 12 सिलेंडर सब्सिडी के साथ मिलते हैं, और उसके बाद अगर वह सिलेंडर लेते हैं, तो उन्हें पूरा भुगतान करना होता है। उन लोगों को भी यह सिलेंडर अब 574.50 रुपये का मिलेगा इससे पहले जुलाई में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का रेट 100.50 रुपये घटाया गया था। जुलाई में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का रेट 163 रुपये कम किया गया था। इस प्रकार अब उपभोक्ताओं को जुलाई में जहां 637 रुपये का पेमेंट करना हो रहा था, वहीं अब केवल 574.50 रुपये का भुगतान करना होगा।
सब्सिडी वाला सिलेंडर भी हुआ सस्ता
वहीं सरकार ने सब्सिडी वाला सिलेंडर भी सस्ता किया है। सब्सिडी वाला सिलेंडर 62.50 रुपये सस्ता हो गया है। अब घरेलू सिलेंडर के लिए 611.50 रुपये देने होंगे। जुलाई में यह सिलेंडर 674 रुपये का था। वहीं ग्राहकों के बैंक खातों में 118 रुपये की सब्सिडी भेजी जाएगी। इसके बाद उपभोक्ताओं को यह सिलेंडर 493.50 रुपये का पड़ेगा।
व्यावसायिक सिलेंडर के भी दाम घटे
कॉमार्शियल सिलेंडर (19 किलो) अब ग्राहकों को 1095 रुपये का मिलेगा। इसमें 126 रुपये की कमी की गई है।
छोटा सिलेंडर भी सस्ता हुआ
गैस सब्सिडी वाला छोटा गैस सिलेंडर (5 किलो) पर 21 रुपये दाम घटाए गए हैं। अब 5 किलो वाला गैस सिलेंडर 226.50 रुपये में मिलेगा।
यह भी पढ़ें : गैस सिलेंडर के साथ मिलता है 50 लाख का फ्री बीमा, ये है डिटेल
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications