पैसा इंसान से कुछ भी करवा सकता है इसके बारे में तो आपने सुना ही होगा। पर देखने को भी इतना जल्दी मिलेगा आपने सोचा नहीं होगा।
पैसा इंसान से कुछ भी करवा सकता है इसके बारे में तो आपने सुना ही होगा। पर देखने को भी इतना जल्दी मिलेगा आपने सोचा नहीं होगा। बात है केरल के मुन्नार शहर की जहां बैंकों के बाहर कई किलोमीटर तक लोगों की लंबी भीड़ लग रही है। लोग धूप में घंटों-घंटों तक खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बैंक में अपना खाता खुलवाने के लिए बैंकों के बाहर जमा हो रहे हैं। दरअसल व्हाट्सएप के जरिए एक खबर तेजी से फैल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने वाले हैं। ये खबर फैलते ही लोग अपना बैंक खाता खुलवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

सोशल मीडिया से फैली खबर
आपको बता दें कि केरल के मुन्नार में सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैली थी कि मोदी सरकार सभी के खाते में 15 लाख रुपये जमा करवाने वाली है। ये खबर व्हाट्सएप के जरिए फैल रही है। मैसेज में लिखा है कि पोस्टल बैंक में जिसके खाते होंगे, उनके खाते में सरकार 15 लाख रुपये जमा करवाएगी। लोग इस फेक समाचार को सच मानकर पोस्टल बैंक में खाता खुलवाने के लिए बड़ी संख्या में बैंक और पोस्ट ऑफिस पहुंच रहे हैं। जब उन्हें पता चला कि यह एक झूठी खबर है तो सभी वापस आ गए।
सोशल मीडिया पर जमीन पाने की भी खबर फैली
जैसी ही यह खबर फैली मुन्नार में पिछले तीन दिनों में 1050 से अधिक नए खाते खोले जा चुके हैं। हालांकि ये पहला मौका नहीं है। इससे पहले देवीकुलम आरडीओ कार्यालय में भी ऐसे ही लोगों की लाइनें लगने लगी थी, जबकि सोशल मीडिया पर यह खबर फैली कि सरकार बेघरों को जल्द ही मकान और जमीन देने वाली है। फिलहाल, जल्द ही लोगों को इस फेक खबर की सच्चाई का पता चल गया। अब लोग सोशल मीडिया पर फैलाए गए इस मैसेज को सच मानकर बैंक में डाक खाते खुलवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
बता दें कि बैंक और पोस्ट ऑफिस के बाहर खड़े लोगों से जब इस खबर के बारे में पूछा गया तो उनका कहना है कि पीएम मोदी अपना वादा पूरा कर रहे हैं।) अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने एक नोटिस जारी कर इस खबर की सच्चाई लोगों को बताई और इस खबर को फेक खबर में बताया गया, लेकिन लोग इसे मानने को राजी नहीं हैं। अब पुलिस अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
