देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) की बिक्री जुलाई महीने में 33.50 प्रतिशत गिरकर 1,09,264 यूनिट्स पर आ गई। यह कंपनी की बिक्री में लगातार छठे महीने और अब तक की सबसे तेज गिरावट है।
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) की बिक्री जुलाई महीने में 33.50 प्रतिशत गिरकर 1,09,264 यूनिट्स पर आ गई। यह कंपनी की बिक्री में लगातार छठे महीने और अब तक की सबसे तेज गिरावट है। मारुति सुजुकी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उन्होंने पिछले साल जुलाई में 1,64,369 यूनिट्स की बिक्री की थी।

आपको बता दें कि जुलाई के दौरान कंपनी की डॉमेस्टिक बिक्री पिछले साल के 1,54,150 वाहनों की तुलना में 36.30 प्रतिशत गिरकर 98,210 यूनिट्स पर आ गई। इस दौरान कंपनी का निर्यात पिछले साल के 10,219 वाहनों से 9.40 प्रतिशत गिरकर 9,258 वाहनों पर आ गया।
इस दौरान ऑल्टो और वैगनआर सहित मिनी कारों की बिक्री पिछले साल की 37,710 यूनिट्स की तुलना में 69.30 प्रतिशत गिरकर 11,577 यूनिट्स पर आ गई। स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर सहित कॉम्पैक्ट श्रेणी के वाहनों की बिक्री भी पिछले साल की 74,373 यूनिट्स से 22.70 प्रतिशत गिरकर 57,512 यूनिट्स पर आ गई।
तो वहीं विटारा ब्रेजा, एस क्रॉस और अर्टिगा सहित यूटिलिटी वाहनों की बिक्री भी 38.10 प्रतिशत गिरकर 15,178 यूनिट्स पर आ गई। हालांकि मीडियम साइज सेडान सियाज की बिक्री पिछले साल की 48 यूनिट्स की तुलना में 2,397 यूनिट्स के ऊपर पहुंच गई।
बता दें कि जून महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री में 14 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,24,708 यूनिट रही। जून में कंपनी की डोमेस्टिक सेल्स 15.3 प्रति गिरकर 1,14,861 यूनिट रही। फिलहाल कंपनी का एक्सपोजर 5.7 फीसदी बढ़कर 9,847 यूनिट रहा। बिक्री में गिरावट को देखते हुए मारुति सुजुकी लगातार 5 महीने से प्रोडक्शन घटा रही है। जून में कंपनी ने प्रोडक्शन 15.6 प्रतिशत घटा दिया था। उससे पहले के 4 महीने की बात करें तो कंपनी ने फरवरी में प्रोडक्शन में 8 फीसदी, मार्च में 20.9 फीसदी, अप्रैल में 10 फीसदी और मई में 18 फीसदी की कटौती की थी।
साथ ही महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की बिक्री जुलाई के दौरान 15 प्रतिशत गिरकर 40142 यूनिट रही। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 47199 यूनिट बेची थीं। डॉमेस्टिक मार्केट में महिंद्रा की बिक्री 16 प्रतिशत गिरकर 37474 यूनिट रही, जो जुलाई 2018 में 44605 यूनिट थी। पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 15 प्रतिशत गिरकर 16831 यूनिट हो रही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
