आज गुरुवार को सोना की कीमत में हल्की तेजी देखी गयी, जबकि दूसरी ओर चांदी सस्ती हुई।
नई दिल्ली: आज गुरुवार को सोना की कीमत में हल्की तेजी देखी गयी, जबकि दूसरी ओर चांदी सस्ती हुई। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में गिरावट रहने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरूवार को सोना 15 रुपए चढ़कर 35,795 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा वहीं चांदी 590 रुपए गिरकर 41,530 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट दर्ज की गयी। जबकि कल बुधवार को सोने दाम 100 रुपये गिरकर 35,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए, वहीं चांदी के भाव में बुधवार को 70 रुपये की तेजी के साथ 42,120 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए।

सोना आज वैश्विक स्तर पर
वैश्विक स्तर पर आज सोना हाजिर 0.60 प्रतिशत गिरकर 1405.13 डॉलर प्रति औंस पर रहा। सितंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1.49 प्रतिशत उतरकर 1,405.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बाजार विश्लेषकों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती किए जाने की संभावना समाप्त होने के साथ ही चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से हुई बैठक के बेनतीजा रहने के कारण कीमती धातुओं और कच्चे तेल में गिरावट हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 1.55 प्रतिशत उतरकर 16.01 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं की कीमत
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 35,795 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 35,625 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 41,530 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 40,570 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 84,000 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 85,000 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 27,500 रुपए
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
