जल्द ही रिलायंस जियो का एक नया फोन आ रहा है। जियो के इस फोन में मीडिया टेक चिपसेट होगा।
नई दिल्ली: जल्द ही रिलायंस जियो का एक नया फोन आ रहा है। जियो के इस फोन में मीडिया टेक चिपसेट होगा। जी हां जियो का यह फोन जल्द ही इंडियन मार्केट में आएगा। जानकारी के मुताबिक रिलायंस रिटेल के 4G फीचर फोन की घटती डिमांड के बीच यह फोन आ रहा है। बता दें कि मीडियाटेक के वायरलेस कम्युनिकेशन बिजनेस यूनिट के जनरल मैनेजर टी एल ली ने इस बात की जानकारी दी गयी हैं कि इस प्रोजेक्ट (4G फीचर फोन) पर काम चल रहा है। इस बात का उम्मीद किया जा रहा हैं कि डिवाइसेज जल्द उपलब्ध होंगे। टेलिकॉम कंपनियों के साथ मिलकर काम चल रहा है। वहीं KaiOS के साथ भी मिलकर काम कर रहे हैं।

बता दें कि मीडिया टेक पहले Lyf ब्रैंड के तहत किफायती ऐंड्रॉयड गो ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड 4G VoLTE स्मार्टफोन लाने के लिए रिलायंस रिटेल के साथ मिलकर काम कर रही थी। लेकिन अब स्मार्टफोन से 4G फीचर फोन के लिए काम किया जा रहा है। वहीं एग्जिक्यूटिव ने बताया कि स्मार्ट फीचर फोन यहां काफी प्रासंगिक हो रहे हैं।
मार्केट में जियो फोन की हिस्सेदारी घटी
इस दौरान उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि हम अफ्रीका और दूसरे उभरते हुए मार्केट्स में भी यही नजरिया अपना रहे हैं, जहां 4G फीचर फोन काफी प्रासंगिक हैं। मौजूदा समय में भारत में जियो फोन के लिए क्वॉलकॉम और Unisoc चिपसेट्स उपलब्ध कराती हैं। अप्रैल-जून 2019 तिमाही में भारत के फीचर फोन मार्केट में जियो फोन की हिस्सेदारी घटकर 28 फीसदी रह गई है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 47 फीसदी थी। यह बात काउंटप्वाइंट के हालिया डेटा में कही गई है। वहीं जियो फोन की डिमांड घटने के कारण भारत के फीचर फोन मार्केट में सालाना करीब 39 फीसदी की तेज गिरावट देखने को मिली है। काउंटरप्वाइंट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मार्केट में जियो फोन के लिए कुछ इनवेंटरी भी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
