अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को बड़ा झटका लगा है। आठ प्रमुख उद्योगों की रफ्तार ने तगड़ा झटका दिया है।
नई दिल्ली: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को बड़ा झटका लगा है। आठ प्रमुख उद्योगों की रफ्तार ने तगड़ा झटका दिया है। जून में कोर सेक्टर की ग्रोथ घटकर 0.2 फीसदी पर आ गई। कोर सेक्टर में गिरावट की अहम वजह ऑयल से जुड़े सेक्टर और सीमेंट उत्पादन में भारी सुस्ती रही। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, आठ प्रमुख उद्योग कोल, क्रूड, ऑयल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, फर्टिलाइजर्स, स्टील, सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी आते हैं। पिछले साल जून में इनकी ग्रोथ 7.8 फीसदी दर्ज की गई थी। सरकार ने हाल ही में मई के आंकड़ों को संशोधित करके 5.1% बताया था।

झटका मिला क्रूड ऑयल और रिफाइनरी सेक्टर को
सरकारी आंकड़ों के अनुसार जून महीने में क्रूड ऑयल उत्पादन 6.8 फीसदी गिर गया। जबकि रिफाइरी सेगमेंट की 9.3 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, पिछले महीने सीमेंट का आउटपुट 1.5 फीसदी तक गिर गया। जबकि फर्टिलाइजर सेक्टर ने भी निराश किया है, यहां ग्रोथ का आंकड़ा निगेटिव रहा है।
तेजी रही स्टील, इलेक्ट्रिसिटी में
वहीं दूसरी ओर आंकड़ों के अनुसार, हालांकि जून के दौरान स्टील और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में तेजी दर्ज की गई। स्टील सेक्टर में 6.9 फीसदी और इलेक्ट्रिसिटी में 7.3 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई। हालांकि अप्रैल-जून 2019 की अवधि के दौरान प्रमुख उद्योगों की रफ्तार की बात करें तो यह 3.5 फीसदी की दर से बढ़ा। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट 5.5 फीसदी दर्ज की गई थी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
