भारती एयरटेल ने गुरुवार को जून की समाप्त तिमाही के लिए 2,866 करोड़ रुपये के व्यापक नुकसान की जानकारी दी, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 97.30 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
भारती एयरटेल ने गुरुवार को जून की समाप्त तिमाही के लिए 2,866 करोड़ रुपये के व्यापक नुकसान की जानकारी दी, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 97.30 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इसी तिमाही में कंपनी ने जून तिमाही में 1,469.40 करोड़ रुपये का असाधारण घाटा देखा, जबकि इसी अवधि में यह 362.10 करोड़ रुपये था।

इकोनॉमिक्स टाइम्स पोल के विश्लेषकों ने 966.80 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया था। हालांकि, पिछले साल की समान अवधि में 19,898.90 करोड़ रुपये के मुकाबले आलोच्य तिमाही के दौरान दूरसंचार प्रमुख की कुल आय 4.59 प्रतिशत बढ़कर 20,812.50 करोड़ रुपये हो गई।
30 जून तक कंपनी के पास 40.37 करोड़ ग्राहक थे, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 45.66 करोड़ था। पिछले साल की समान अवधि में समेकित एबिटा 24.20 प्रतिशत बढ़कर 8492.60 करोड़ रुपये हो गया, जो 6,837 करोड़ रुपये था।
पिछले साल की समान तिमाही में 34.5 प्रतिशत की तुलना में एबिटा मार्जिन 41 प्रतिशत पर आया था।
सुनील मित्तल के नेतृत्व वाली दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल की आमदनी 30 जून की समाप्त हुई तिमाही में साल दर साल आधार पर 4.7% बढ़कर 20,738 करोड़ रुपये रही। जून तिमाही में एयरटेल का इंडिया ऐवरेज रेवेन्यू पर यूजर (एआरपीयू) 129 रुपये रहा, जो मार्च क्वार्टर में 123 रुपये रहा। ऐवरेज रेवेन्यू पर उपयोगकर्ता किसी भी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी की वित्तीय सेहत का महत्वपूर्ण पैमाना होता है।
भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और सीईओ (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्ठल ने कंपनी की आमदनी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही की शुरुआत स्वस्थ और उचित वृद्धि के साथ हुई है।
उन्होंने कहा, हेडलाइन प्राइसिंग स्थिर रही है, हालांकि यह निचले स्तर पर है। हम अपने रिवार्ड्स प्लेटफॉर्म एयरटेल थैंक्स के जरिये अपने ग्राहकों को वैल्यू प्रदान करने पर केंद्रित रहे हैं। इसके कारण लगातार दूसरी तिमाही में हमारे एआरपीयू में वृद्धि हुई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
