अगर आपका भी खाता यूनियन बैंक में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है।
नई दिल्ली: अगर आपका भी खाता यूनियन बैंक में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट में कटौती की घोषणा की है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न अवधि के लिए बेंचमार्क उधार दर में 0.05-0.20 फीसदी की कटौती की घोषणा की है। जिसके बाद बैंक का होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन सस्ता हो जाएगा। जानकारी दें कि नई दरें 1 अगस्त यानि कल से लागू होगी।

बता दें कि कटौती के बाद अब 1 साल अवधि वाले कर्ज के लिए एमसीएलआर 8.55 फीसदी से घटकर 8.50 फीसदी हो गई है। बैंक के एक दिन और एक माह की अवधि वाले लोन पर ब्याज दर घटकर 8.10 फीसदी हो गई। वहीं पहले यह ब्याज दर 8.25 फीसदी और 8.30 फीसदी थी। बैंक के तीन माह और छह माह की अवधि वाले लोन पर ब्याज दर 0.10 फीसदी घटकर क्रमश: 8.25 फीसदी और 8.35 फीसदी रह गयी।
जानकारी देना चाहेंगे कि एमसीएलआर घटने से आम आदमी को सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उसका मौजूदा लोन सस्ता हो जाता है और उसे पहले की तुलना में कम ईएमआई देनी पड़ती है। भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी से अब तक रेपो दरों में 0.75 फीसदी की कटौती की है। उसने भी बैंकों से इसका लाभ जल्द से जल्द ग्राहकों को हस्तांतरित करने के लिए कहा है।
एमसीएलआर क्या है?
एमसीएलआर को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट भी कहते हैं। इसमें बैंक अपने फंड की लागत के हिसाब से लोन की दरें तय करते हैं। ये बैंचमार्क दर होती है। एमसीएलआर के बढ़ने से आपके बैंक से लिए गए सभी तरह के लोन महंगे हो जाते हैं। वहीं जब एमसीएलआर कम होता है तो आम आदमी को सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उसका मौजूदा लोन सस्ता हो जाता है और उसे पहले की तुलना में कम ईएमआई देनी पड़ती है। बता दें कि एमसीएलआर को तय करने के लिए चार फैक्टर को ध्यान में रखा जाता है। इसमें फंड का अतिरिक्त चार्ज भी शामिल होता है। निगेटिव कैरी ऑन सीआरआर भी शामिल होता है। इसके साथ ही, ऑपरेशन कॉस्ट औक टेन्योर प्रीमियम शामिल होता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
