कॉफी डे इंटरप्राज ने बुधवार को कंपनी के इंडीपेंडेंट डायरेक्टर एस वी रंगनाथ को कंपनी का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है।
नई दिल्ली: कॉफी डे इंटरप्राज ने बुधवार को कंपनी के इंडीपेंडेंट डायरेक्टर एस वी रंगनाथ को कंपनी का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है। बुधवार सुबह कंपनी के संस्थापक और चेयरमैन वी जी सिद्धार्थ का शव मिलने के बाद कंपनी बोर्ड ने यह फैसला लिया। कंपनी ने सेबी को जानकारी देते हुए बताया कि नितिन बागमाने को अंतरिम चीफ को-ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 8 अगस्त को
बता दें कि सीसीडी बोर्ड ने अंतरिम चेयरमैन एसवी रंगनाथ, चीफ को-ऑपरेटिंग ऑफिसर नितिन बागमाने और सीएफओ आर राम मोहन को शामिल करते हुए एक एक्जीक्यूटिव कमेटी भी गठित की है। यह कमेटी कंपनी के पूर्व सीईओ को मिले हुए अधिकारों का अभ्यास कर सकेगी। वहीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 8 अगस्त को होने वाली है। वैसे तो देखा जाएं तो माना यह भी जा रहा हैं कि इस मीटिंग में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
कॉफी डे इंटरप्राइज का शेयर 19.98 फीसदी लुढ़का
वहीं बुधवार सुबह वीजी सिद्धार्थ का शव मिलने के बाद दिन की शुरुआती ट्रेडिंग में कॉफी डे इंटरप्राइज का शेयर 19.98 फीसदी लुढ़का। एनएसई पर कंपनी के शेयर दोपहर 12.25 बजे 122.75 रुपए के नए निम्नतम पर पहुंच गए। वहीं बीएसई पर शेयरों की कीमत 123.25 रुपए रही। मंगलवार के मुकाबले शेयरों के दाम में 30.65 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी दें कि वीजी सिद्धार्थ कारोबार में घाटे से परेशान थे. उनकी कंपनी 'कैफे कॉफी डे' लंबे समय से घाटे में चल रही है। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों और बोर्ड आफ डायरेक्टर को इस बारे में एक लेटर भी लिखा है, जिसमें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। हालांकि फिलहाल आशंका जताई जा रही थी कि कारोबार से जुड़ी परेशानियों के चलते कहीं उन्होंने आत्महत्या की होगी। उन पर सितंबर 2017 से ही अघोषित संपत्ति रखने के मामले में जांच चल रही थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
