सोने की कीमत में आज बुधवार को गिरावट आई, तो वहीं दूसरी ओर चांदी में उछाल देखा गया।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में आज बुधवार को गिरावट आई, तो वहीं दूसरी ओर चांदी में उछाल देखा गया। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने दाम 100 रुपये गिरकर 35,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। जबकि कल मंगलवार को सोने में 160 रुपये की तेजी आई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में इसकी कीमत 35,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं, चांदी में 150 रुपये की तेजी आई, जिससे इसकी कीमत 42,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत
हालांकि कारोबारियों के अनुसार ज्वैलर्स द्वारा मांग कम होने से भाव में यह कमी आई। वहीं, चांदी में आज 70 रुपये की मजबूती आई है। इस तेजी से आज चांदी के भाव 42,120 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का बाजार की लिवाली बढ़ने से भाव में यह तेजी आई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोना न्यूयॉर्क में 1,430.70 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रहा। वहीं, चांदी गिरावट के साथ 16.54 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 35,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये की ही गिरावट के साथ 35,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 27,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।
चांदी के भाव में तेजी रही
उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव आज बुधवार को 70 रुपये की तेजी के साथ 42,120 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 195 रुपये की बढ़त हुई, जिससे इसके भाव 41,434 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
