नई दिल्ली। कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के लापता मालिक वीजी सिद्धार्थ शव मिल गया है। वह सोमवार से लापता थे। आशंका जताई जा रही थी कि उन्होंने नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली है। काफी तलाश के बाद नेत्रावती नदी में उनका शव मिला है। वह पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद थे।

व्यापक तलाश अभियान चलाया गया
कैफे काफी डे के लापता मालिक वीजी सिद्धार्थ के लापता होने के बाद से एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान में पुलिसकर्मी, तटरक्षक बल, गोताखोरों के साथ मछुआरे भी लगाए गए थे। आशंका जताई जा रही थी कि उन्होंने नदी में कूद कर जान दे दे ही है। इसका कारण था कि वीजी सिद्धार्थ ने अंतिम बार अपने ड्राइवर को इस नदी के पास छोड़ा था, और उसके बाद से ही लापता थे। उन्हें अंतिम बार बेंगलुरु से 350 किमी दूर मंगलुरु में नेत्रावती नदी के पुल पर देखा गया था। वीजी सिद्धार्थ के ड्राइवर का कहना था कि वह इस पुल के बीच में उतर गए थे, और हमे दूसरे छोर पर रुकने का कहा था। काफी देर तक जब ने कहा था कि नहींं आए तो उनकी खोज शुरू हुइ और आज उनका शव बरामद हुआ।
कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का जन्म चिकमंगलूर में हुआ था। उनका परिवार 140 साल से कॉफी प्लांटेशन से जुड़ा हुआ है। 1993 में वीजी सिद्धार्थ ने कॉफी डे ग्लोबल की शुरुआत की थी। उस वक्त कंपनी की आय 6 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2017-18 में कैफे कॉफी डे ग्लोबल का रेवेन्यू 1,777 करोड़ रुपये और 2018-19 में 1,814 करोड़ रुपये हो गया। बीते वित्त वर्ष में कंपनी को 2,250 करोड़ रुपये के आय की उम्मीद थी। हालांकि पिछले कुछ सालों से सिद्धार्थ कॉफी बिजनेस समेत अन्य कारोबारों में नकदी संकट से जूझ रहे थे। उनके कारोबारी ठिकानों पर आयकर के छापे भी पड़े थे।
यह भी पढ़ें : गूगल की मदद से ऐसे खोजें खोया हुआ मोबाइल, आसान है तरीका
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
