हवाई सफर करने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां स्पाइसजेट ने हवाई सफर यात्रियों के लिए खास ऑफर लाया है।
नई दिल्ली: हवाई सफर करने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां स्पाइसजेट ने हवाई सफर यात्रियों के लिए खास ऑफर लाया है। एयरलाइन स्पाइसजेट ने सीमित अवधि के लिए चुनिंदा फ्लाइट्स पर डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। जिसके तहत चुनिंदा फ्लाइट्स पर 12 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। इस सेल का नाम स्पाइसजेट की ओर से स्वीट सरप्राइज सेल रखा गया है। जानकारी देना चाहेंगे कि एयरलाइन ने ट्विटर के जरिये बताया है कि 'सरप्राइज सेल' में स्पाइसजेट चुनिंदा उड़ानों पर 12 फीसद की छूट दे रही है। यह ऑफर 25 सितंबर 2019 तक के यात्रा के लिए वैध है। इस ऑफर के तहत फ्लाइट टिकट 10 अगस्त तक बुक किए जा सकते हैं।

करना होगा प्रोमो कोड का इस्तेमाल
इस छूट का फायदा लेने के लिए यात्रियों को एयरलाइन की वेबसाइट spicejet.com के अनुसार, फ्लाइट टिकट 10 अगस्त तक बुक किए जा सकते हैं। एयरलाइन के मुताबिक यात्री छूट पाने के लिए प्रोमो कोड 'SGFLY' का इस्तेमाल करना होगा।
स्पाइसजेट ने हाल ही में दिल्ली से मंगलुरू के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। स्पाइस जेट की ओर से यह उड़ान 4 अगस्त 2019 को शुरू की जाएगी। स्पाइस जेट की ओर से दिल्ली से मंगलुरू के लिए शुरू की गई उड़ान का किराया 5,599 रुपये होगा। वहीं मंगलुरू से दिल्ली का किराया 5,499 रुपये होगा। हालांकि कंपनी के अनुसार स्पाइस जेट पहली ऐसी कंपनी है जो मंगलुरू से दिल्ली के बीच सीधी उड़ान शुरू करेगी।
नई इंटरनेशनल फ्लाइट की घोषणा
इस महीने की शुरुआत में स्पाइसजेट ने 16,700 की कीमत पर नई इंटरनेशनल फ्लाइट की घोषणा की है। नई फ्लाइट रोजाना के तौर पर मुंबई-हांगकांग और हांगकांग-मुंबई रूट्स पर संचालित की जाएंगी। वहीं बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की घोषणा की है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एयरलाइन दिल्ली-ढाका, मुंबई-सिंगापुर, कोलकाता-यंगून और मुंबई-बैंकॉक रूट्स पर रोजाना सीधी उड़ान शुरू करेगी जिसका शुरुआती किराया 8,499 रुपये है। बता दें कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू एयरलाइंस ने 2019 के पहले छह महीनों में 706.80 लाख यात्रियों को यात्रा कराया है, जिसमें सालाना आधार पर 3.21 फीसद की वृद्धि देखी गई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
