हाल ही में रिजर्व बैंक ने एनईएफटी, आरटीजीएस को फ्री कर दिया।
नई दिल्ली: हाल ही में रिजर्व बैंक ने एनईएफटी, आरटीजीएस को फ्री कर दिया। ठीक इसी तरह अब बार-बार एटीएम से पैसे निकालने पर लगने वाले चार्ज से परेशान लोगों को लोगों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही खुशखबरी दे सकता है। जी हां जैसा कि एनईएफटी और आरटीजीएस से रुपए ट्रांसफर पर लगने वाले चार्ज को खत्म करने के बाद आरबीआई दूसरे बैंकों के एटीएम से रुपए निकालने पर लगने वाले चार्ज में कमी कर सकता है। जानकारी के अनुसार, चार्ज कम करने को लेकर अगले महीने घोषणा हो सकती है।

चार्ज को खत्म करने के बजाए कम करने की सिफारिश की
बता दें कि आरबीआई ने एटीएम चार्ज की समीक्षा करने के लिए एक कमेटी गठित की थी। सूत्रों का कहना है कि कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट आरबीआई को सौंप सकती है। जानकारी के मुताबिक कमेटी ने इस चार्ज को खत्म करने के बजाए कम करने की सिफारिश की है। कमेटी ने पिछले कुछ समय में एटीएम के इस्तेमाल में बढ़ोतरी के आधार पर इंटरचेंज फीस स्ट्रक्चर की समीक्षा की है। आपको बता दें कि इंटरचेंज फीस स्ट्रक्चर के जरिए ही दूसरे बैंक के एटीएम के इस्तेमाल पर चार्ज की राशि तय की जाती है।
प्रति ट्रांजेक्शन 20 रुपए की फीस वसूली
हालांकि मौजूदा समय में दूसरे बैंक के ट्रांजेक्शन के इस्तेमाल पर एक निश्चित सीमा तक इस्तेमाल पर कोई चार्ज नहीं लगता है। इतना ही नहीं इसके लिए हर बैंक ने अपनी संख्या तय कर रखी है। इस संख्या को पार करने के बाद हर बैंक फीस वसूलता है। जबकि कुछ बैंकों ने मेट्रो शहरों में 3 ट्रांजेक्शन और नॉन मेट्रो शहरों में 5 ट्रांजेक्शन की सीमा तय कर रखी है। इस फ्री ट्रांजेक्शन की सीमा पार होने के बाद प्रति ट्रांजेक्शन 20 रुपए की फीस वसूली जाती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
