पेटीएम ने अपने ग्राहकों के लिए नई सर्विस शुरू की है।
नई दिल्ली: पेटीएम ने अपने ग्राहकों के लिए नई सर्विस शुरू की है। पेटीएम मनी मौजूदा वित्त वर्ष में शेयर ब्रोकिंग सेवा, राष्ट्रीय पेंशन स्कीम (एनपीएस), एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) और अन्य वित्तीय उत्पादों की बिक्री की योजना बना रही है।बता दें कि इस बात की जानकारी कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने दी है। उन्होंने कहा कि पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण और सेबी से इसके लिए मंजूरी भी मिल चुकी है।

करीब 75 फीसदी यूजर्स एसआईपी निवेशक
वहीं न्यूज एजेंसी से पेटीएम मनी के पूर्णकालिक निदेशक प्रवीण जाधव ने कहा कि हम शेयर ब्रोकिंग सर्विस, ईटीएफ, शेयरों के लिये डिपॉजिटरी खाता, नेशनल पेंशन स्कीम बेचना शुरू करेंगे। जैसा कि पेटीएम मनी अपने मंच पर पहले से म्यूचुअल फंड बेचती है और उसका दावा है कि सीधे म्यूचुअल फंड इकाइयों से म्यूचुअल फंड यूनिट की खरीद-फरोख्त में 40 फीसदी सौदे उसके जरिए होते हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि हमारे प्लेटफॉर्म पर करीब 75 फीसदी यूजर्स एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) निवेशक हैं। उन्हें यहां निवेश के लिए बेहद सुरक्षित प्लेटफॉर्म मिल रहा है, जिससे हमारे प्रति भरोसा भी बढ़ा रहा है। हमारा एसआईपी रजिस्ट्रेशन हर महीने बढ़ रहा है और हमें उम्मीद है कि जल्द यह संख्या 10 लाख पार कर जाएगी।
प्लेटफॉर्म पर 100 रुपये की एसआईपी करना भी आसान
पेटीएम मनी सेबी के साथ बतौर इन्वेस्टमेंट एडवाइजर जुड़ी है, इसलिए यह दूसरे डिस्ट्रिब्यूटर्स से अलग है। यह किसी तरह का कमीशन नहीं लेती और इसके निवेशक देश के सभी 40 म्यूचुअल फंडों की किसी भी डायरेक्ट स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर 100 रुपये की छोटी रकम वाली एसआईपी भी आसानी से की जा सकती है। जानकारी दे कि पेटीएम मनी को पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण से मई में पेंशन योजना बेचने और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड से अप्रैल में शेयर ब्रोकिंग सेवा शुरू की अनुमति मिल गयी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
