मंगलवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल देखने को मिला है।
नई दिल्ली: मंगलवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, ज्वैलर्स की मांग बढ़ने पर आज सोने में 160 रुपये की तेजी आई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में इसकी कीमत 35,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं, चांदी में आज 150 रुपये की तेजी आई, जिससे इसकी कीमत 42,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। जबकि कल सोने में 50 रु की गिरावट आई जिससे इसके दाम 35,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। दूसरी ओर वहीं, चांदी में 100 रुपये की गिरावट देखी गई थी कीमत 41,900 रु प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत
बता दें कि कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने के कारण चांदी के भाव में यह तेजी देखी गई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना 1,427.60 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। वहीं चांदी के भाव 16.54 डॉलर प्रति औंस पर रहे।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 160 रुपये की तेजी के साथ 35,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 160 रुपये की ही तेजी के साथ 35,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 27,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।
चांदी की कीमत में तेजी
उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव आज मंगलवार को 150 रुपये की तेजी के साथ 42,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 53 रुपये की बढ़त हुई, जिससे इसके भाव 41,239 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 1,000 रुपये की बढ़त के साथ 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 1,000 रुपये की ही बढ़त के साथ 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications