मोदी सरकार ने किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। यदि आप किसान हैं और आपके पास किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है।
नई दिल्ली: मोदी सरकार ने किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। यदि आप किसान हैं और आपके पास किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। आईसीआईसीआई बैंक ने अपने केसीसी कार्ड धारकों से कहा है कि वे अपने कार्ड को 31 जुलाई तक हर हाल में आधार से लिंक करा लें। जानकारी दें कि अगर आपने आधार से लिंक नहीं किया तो आप फसल बीमा का लाभ नहीं ले पायेंगे।

केसीसी को कल तक आधार से लिंक कराना अनिवार्य
बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक के लखनऊ कार्यालय ने बयान कर अपने केसीसी ग्राहकों से कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल का बीमा बैंक के माध्यम से किया जाता है। बैंक ने कहा है कि इस बीमा के लिए प्रीमियम की राशि केसीसी खाते से दी जाती है। इतना ही नहीं खरीफ फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2019 है। जिन ग्राहकों को इसका लाभ लेना है उन्हें अपने केसीसी को 31 जुलाई यानि कल तक आधार से लिंक कराना अनिवार्य है। मौके पर आईसीआईसीआई बैंक ने कहा है कि केसीसी ग्राहक अपनी शाखा में जाकर आधार लिंक करवा सकते हैं।
इस दौरान बैंक ने अपने बयान में कहा है कि खरीफ फसल बीमा का लाभ लेने के लिए केसीसी का आधार से लिंक होना जरूरी है। बैंक के अनुसार, यदि कोई किसान अपने केसीसी को आधार से लिंक नहीं करा पाता है तो उसे फसल खराब होने की स्थिति में बीमा योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
केसीसी के लिए देने होंगे सिर्फ 3 डॉक्यूमेंट
दूसरी ओर आपको इस बात से भी अवगत करना चाहेंगे कि कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक आप किसी भी बैंक से अपना केसीसी बनवा सकते हैं इसके लिए सिर्फ 3 डॉक्यूमेंट ही लिए जाएंगे। पहला यह कि जो व्यक्ति अप्लीकेशन दे रहा है वो किसान है या नहीं इसका प्रमाण पत्र। इसके लिए बैंक उसके खेती के कागजात देखें और उसकी कॉपी लें। दूसरा निवास प्रमाण पत्र और तीसरा आवेदक का शपथ पत्र कि उसका किसी और बैंक में लोन तो बकाया नहीं है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
