आने वाला महीना आपके लिए अच्छा होगा। जी हां 1 अगस्त से देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) अपनी ऑनलाइन पैसों के लेन-देन से जुड़ी सर्विसेस को मुफ्त करने जा रहा है।
नई दिल्ली: आने वाला महीना आपके लिए अच्छा होगा। जी हां 1 अगस्त से देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) अपनी ऑनलाइन पैसों के लेन-देन से जुड़ी सर्विसेस को मुफ्त करने जा रहा है। वहीं, जीएसटी काउंसिल की ओर से घटाए गए टैक्स भी 1 अगस्त से लागू हो जाएंगे। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर खरीदना सस्ता होने जा रहा 1 अगस्त से प्रॉपर्टी के सर्किल रेट कम हो जाएंगे। ये बात भी सच हैं कि ऐसे में इन फैसलों का आपकी जेब पर सीधा असर होगा।
एसबीआई ने मुफ्त की पैसों से जुड़ी ये सर्विस
अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक है तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने आईएमपीएस चार्ज को खत्म करने का ऐलान किया है, जो 1 अगस्त, 2019 से लागू होगा। जानकारी दें कि अब एसबीआई की योनो ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से फंड ट्रांसफर करने वाले यूजर्स से अब किसी तरह का आईएमपीएस चार्ज नहीं वसूला जाएगा। इससे पहले एसबीआई ने 1 जुलाई से आरटीजीएस और एनईएफटी चार्ज खत्म कर दिया था। अब आईएमपीएस चार्ज खत्म होने के बाद एसबीआई के खाताधारकों को ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के लिए कोई फीस नहीं चुकानी होगी।
बता दें कि बैंक द्वारा जारी बयान के मुताबिक बैंक ने अपने ब्रांच नेटवर्क के माध्यम से ट्रांजैक्शन करने वाले कस्टमर्स के लिए सभी स्लैब्स में एनईएफटी और आरटीजीएस चार्ज 20 फीसदी तक घटा दिए हैं। इसके साथ ही ब्रांच बैंकिंग के माध्यम से एक हजार रुपए तक के फंड ट्रांसफर के लिए आईएमपीएस चार्ज भी खत्म कर दिया जाएगा। जानकारी दें कि आईएमपीएस एक इंस्टंट इंटरबैंक इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सेवा है। इसमें बेनिफिशियरी के अकाउंट में तुरंत ही फंड पहुंच जाता है। 24 घंटे में कभी भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
घर खरीदना अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में होगा सस्ता
घर खरीदने का मन बना रहे तो आपके लिए अच्छी खबर है। अगर आपने भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर खरीदने का सोचा था, तो अब आपका सपना सच होगा। जी हां नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर खरीदना सस्ता होने जा रहा है। प्रॉपर्टी खरीद में भारी कमी को देखते हुए ग्रेटर नोएडा जिला प्रसाशन इस वित्त वर्ष सर्किल रेट ना बढ़ाने का फैसला लिया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर खरीदना सस्ता होने जा रहा 1 अगस्त से प्रॉपर्टी के सर्किल रेट कम हो जाएंगे। इसकी वजह से 1 अगस्त से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर की रजिस्ट्री कराना 6 फीसदी सस्ता हो जाएगा। वहीं, ग्रुप हाउसिंग में 6 फीसदी और कमर्शियल में 25 फीसदी सरचार्ज खत्म करने का फैसला लिया है।
रेट्स में कमी की गई
- नोएडा में कमर्शियल प्रॉपर्टी पर 21फीसदी सर्कल रेट घटाया गया।
- नोएडा के शॉपिंग मॉल्स में एस्केलेटर्स और एसी की वजह से लगने वाला 6 फीसदी सरचार्ज हटाया गया है।
- ग्रेटर नोएडा, जेवर और दारेटी सर्किल रेट में इजाफा नहीं
- बिक्री बढ़ने से स्टाम्प ड्यूटी से कमाई बढ़ेगी।
- ध्यान देने वाली बात यह हैं कि रेट 1 अगस्त से लागू हो जाएंगे।
इलेक्ट्रिक कारें सस्ती हो जाएंगी
इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अहम फैसला लिया है। अगर आप भी आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल लेने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। जी हां वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) काउंसिल ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पर लगने वाले जीएसटी में कटौती को मंजूरी दे दी है। जीएसटी काउंसिल की 36वीं बैठक में ई-व्हीकल पर लगने वाला जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का फैसला किया गया है। 10 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक कार पर आपको करीब 70 हजार रुपये का फायदा होगा। मान लीजिए आप 1 लाख रुपए की कीमत वाली इलेक्ट्रिक बाइक खरीदते हैं तो आपको 7 हजार रुपए कम खर्च करने होंगे। वहीं, चार्जर पर जीएसटी दरें 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी कर दी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
