यदि आप भी भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां एसबीआई ने सोमवार को डिपॉजिट पर ब्याज दर घटा दिया है। यह कटौती सभी तरह की मैच्योरिटी वाले जमा पर की गई है।
यदि आप भी भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां एसबीआई ने सोमवार को डिपॉजिट पर ब्याज दर घटा दिया है। यह कटौती सभी तरह की मैच्योरिटी वाले जमा पर की गई है। बैंक के रिटेल सेगमेंट में 20 बेसिस अंक यानी 0.20 फीसदी और बल्क सेगमेंट में 35 बेसिस अंक यानी 0.35 फीसदी की कटौती की है। 100 बेसिस अंक 1 फीसदी के बराबर होता है। छोटी अवधि वाले टर्म डिपॉजिट की बात करें तो 179 दिनों के एफडी पर 0.50 प्रतिशत से लेकर 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट हुई है।
ब्याज दरों में इस तरह पड़ेगा फर्क
तो वहीं 2 से 3 वर्ष के लिए 2 करोड़ रुपये के रिटेल जमा पर ब्याज दर 6.75 प्रति से घटकर 6.70 प्रति हो गई है। वहीं सीनियर सिटिजंस को पहले जो 7.25 फीसदी इंटरेस्ट मिला था, अब सिर्फ 7.20 फीसदी मिलेगा। इसके अलावा 3 से 5 साल के एफडी पर इंटरेस्ट रेट पहले 6.70 प्रतिशत था जो अब घटकर 6.60 प्रतिशत हो गया है। सीनियर सिटिजंस के लिए पहले जो ब्याज दर 7.20 प्रतिशत थी, अब वे घटकर 7.10 प्रतिशत रह जाएगी।
वर्तमान में, 7-45 दिनों के लिए सावधि जमा (एफडी) अवधि में, एसबीआई सामान्य जनता को 5.75 प्रतिशत की ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों को 6.25 प्रतिशत का भुगतान करता है।
आज एसबीआई के शेयर
बता दें कि इसका असर बैंक के शेयरों पर देखने को मिला। एसबीआई के शेयर सोमवार को इंट्राडे में 1.7 प्रतिशत गिर गए थे। हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ। एसबीआई के शेयर 0.55 प्रतिशत टूटकर 340.70 रुपए पर चल रहे हैं।
यह घोषणा भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक समीक्षा से एक सप्ताह पहले की गई है। RBI ने जून में प्रमुख उधार दर या रेपो दर को 25 आधार अंकों से घटाकर 5.75 प्रतिशत कर दिया था।
1 अगस्त से एसबीआई की फ्री सुविधा
एसबीआई ग्राहक यह जान लें कि 1 अगस्त से आपको आईएमपीएस ट्रांजेक्शन पर शुल्क नहीं देना होगा। वर्तमान में स्टेट बैंक ग्राहकों से आईएमपीएस सर्विस पर एक निश्चित चार्ज लेता है। यह चार्ज ट्रांसफर अमाउंट के हिसाब से बलता है। बता दें कि IMPS ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करने की एक सुविधा है। इसके जरिए आप चंद मिनटों में 2 लाख रुपये तक की रकम किसी दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।
पिछली बार 9 मई को हुआ था संशोधन
एसबीआई ने पिछली बार 9 मई को सावधि जमा की ब्याज दरों में संशोधन किया था। इस महीने की शुरुआत में, SBI ने सभी बेंचरों के बीच अपनी बेंचमार्क उधार दरों में पांच आधार अंकों की कमी की। फंड-आधारित उधार दर या एमसीएलआर की सीमांत लागत, संशोधन के बाद एक साल के कार्यकाल के लिए 8.40 प्रतिशत थी।
1 अगस्त से होंगे कई और बदलाव
जी हां 1 अगस्त से इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना पहले के मुकाबले काफी सस्ता हो जाएगा। बीते दिनों जीएसटी काउंसिल ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। यह नई दर 1 अगस्त 2019 से लागू होने वाली है। जीएसटी काउंसिल ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पर लगने वाली जीएसटी की दर को भी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिश कर दिया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
