बैंको के कर्ज को लेकर दिन व दिन समस्याएं बढ़ रही हैं।
बैंको के कर्ज को लेकर दिन व दिन समस्याएं बढ़ रही हैं। लेकिन आर्थिक वृद्धि में नरमी और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में संकट जारी रहने से उनकी संपत्ति (ऋण खातों) की गुणवत्ता के समक्ष नई कठिनाइयों के उत्पन्न होने के जोखिम हैं। आंतरिक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने एक रिपोर्ट में यह बात कही है। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर मार्च तिमाही में पांच साल के न्यूनतम स्तर 5.8 प्रतिशत रहने के बीच यह रिपोर्ट आई है।

इस बारे में मूडीज ने कहा कि अगले एक से डेढ़ साल में वृद्धि दर कमजोर रहेगी। फिलहाल, रिपोर्ट में वृद्धि के बारे में कोई आंकड़ा नहीं दिया गया है। सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए वृद्धि दर 8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। मुडीज की वरिष्ठ साख विश्लेषक अलका अनबरासू ने सोमवार को आगाह करते हुए कहा कि बैंकों का परिचालन माहौल स्थिर बना रहेगा, लेकिन नरमी के कारण उनकी संपत्ति की गुणवत्ता को लेकर कठिनाइयां हैं।
उन्होंने कहा कि आर्थिक वृद्धि में नरमी से खुदरा क्षेत्र और छोटे और मझोले उद्यम खंडों में फंसे कर्ज की स्थिति में गिरावट हो सकती है।) एजेंसी ने कहा कि नरमी ऐसे समय में आई है, जब बैंक गैर-निष्पादित परिसंपत्ति से धीरे-धीरे बाहर आ रहे हैं। एक समय बैंकों का एनपीए 12 प्रतिशत तक पहुंच गया था, जो अब कम से कम 10 प्रतिशत से नीचे आ गया है।
अलका अनबरासु ने कहा कि कंपनी क्षेत्र में सुधार और पूर्व की ऋण समस्या से सुधार से गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के नए फंसे कर्ज में कमी आएगी। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के बैंकों में पूंजीगत जाने से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को पूंजी स्तर मौजूदा स्तर पर बनाए रखने में मदद मिलेगी। कुछ निजी क्षेत्र के बैंक भी पार्कों से पूंजी बढ़ाने की प्रक्रिया में है।
साथ ही उन्होंने उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था में लाभ की स्थिति सुधरेगी, लेकिन यह कमजोर रहेगा और वित्त पोषण और आपूर्ति स्थिर बनी रहेगी। उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक के अनुसार मार्च 2020 तक एनपीए 9.3 प्रतिशत से कम होकर 9 प्रतिशत पर आ जाने का अनुमान है। वहीं वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहने की संभावना है, जो 2018-19 में 6.8 प्रतिशत थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
