नई दिल्ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) लगातार टूर पैकेज लांच करती रहती है। इसमें देश के अंदर और विदेशों में घूमाने के पैकेज होते हैं। आईआरसीटीसी ऐसे टूर पैकेज लगातार लाती रहती है। भारतीय रेलवे की इस कंपनी को अच्छे टूर पैकज बनाने और उन्हें शानदार तरीके से पूरा करने में महारथ हासिल है। इस बार आईआरसीटीसी जर्मनी, इटली और स्विट्जरलैंड सहित यूरोप के सात देशों के अलावा देश में केरल और भूटान की यात्रा का मौका दे रही है। जर्मनी, इटली और स्विट्जरलैंड सहित यूरोप के सात देशों के इन पैकेज में आना जाना और रहना व खाना शामिल होता है। आइये जानते हैं कि यह पैकेज किसी रेट के हैं और कब से शुरू हो रहे हैं। वैसे सबसे अच्छा है कि समय रहते इन टूर पैकेज की बुकिंग करा ली जाए, क्योंकि सीट खत्म होने पर मौका नहीं मिलेगा। इन सभी टूर की बुकिंग ऑनलाइन कराई जा सकती है।
केरल घूमने के लिए टूर 2 अक्टूबर से
आईआरसीटीसी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर से लखनऊ से केरल का टूर करने जा रहा है। यह टूर 2 अक्टूबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा। जानकारी के अनुसार इस टूर की शुरुआत लखनऊ से होगी। 2 अक्टूबर को लखनऊ से कोच्चि की यात्रा शुरू होगी। सीधी विमान सेवा बंद होने के कारण कनेक्टिंग विमानों से लोगों को ले जाया जाएगा/ 5 दिन और 6 रातों की इस यात्रा में तीन स्टार होटलों में ठहरने और नाश्ता और डिनर की व्यवस्था रहेगी। आईआरसीटीसी इस यात्रा में कोच्चि के डच पैलेस, मुन्नार में चियापारा वॉटर फॉल, टी म्यूजियम, इरावीकुलम नेशनल पार्क, मट्टूपट्टी डैम, इको प्वाइंट, थकेड्डी में पेरियार वाइल्ड लाइफ सेंच्यूरी में बोटिंग और अलेप्पी में समुद्र तट की सैर कराएगा।
जानिए कितना आएगा खर्च
आईआरसीटीसी के अनुसार 1 व्यक्ति की बुकिंग के लिए 37100 रुपये देना होगा। वहीं दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 28100 और 3 व्यक्ति के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 26800 रुपये देना होगा। केरल यात्रा के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी वेबसाइट से कराई जा सकती है।
भूटान के लिए आईआरसीटीसी का पैकेज
आईआरसीटीसी ने भूटान घूमने के लिए टूर पैकेज पेश किया है। इस पैकेज की कीमत आईआरसीटीसी ने 40,700 रुपये तय की है। इस ऑफर में भूटान में 5 रात और 6 दिन रुकने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार इस पैकेज के तहत थिम्पू, पारो और पुनाखा की सैर कर सकेंगे। इस यात्रा की शुरुआत दिल्ली से होगी। भूटान के लिए फ्लाइट 20 सितंबर 2019 को जाएगी। आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज को अलौकिक भूटान नाम दिया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत हवाई टिकट, थ्री स्टार होटल में रुकना, नाश्ता, खाना और डिनर शामिल है।
अलौकिक भूटान पैकेज एक नजर में
-यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है
-इस टूर के लिए हवाई यात्रा कराई जाएगी
-थ्री स्टार होटल में रुकने को मिलेगा
-सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए देने होंगे 50,800 रुपये
-डबल ऑक्यूपेंसी के लिए देने होंगे 45,999 रुपये
-ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए देने होंगे 40,700 रुपये
यूरोपीय देशों का टूर
आईआरसीटीसी इसी साल सितंबर में जर्मनी, इटली और स्विट्जरलैंड सहित यूरोप के 7 देशों का टूर पैकेज लेकर आई है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 14 से 26 सिंतबर 2019 तक का है। इस टूर पैकेज में हर यात्री को 2.10 लाख रुपये देने पड़ेंगे। आईआरसीटीसी के अनुसार पैकेज के तहत जाने वालों को पेरिस और स्विट्जरलैंड के लिए दिल्ली से सीधी फ्लाइट मिलेगी। उन्हें पेरिस, ब्लैक फॉरेस्ट, ज्यूरिख, ल्यूसर्न, इंटरलेकन, माउंट टिटलिस, जुंगफ्रा, वाडूज, इंसबर्क, वेनिस, पीजा, लोरेंस, रोम और वेटिकन सिटी सहित कई जगहों की यात्रा कराई जाएगी। इस दौरान अच्छे होटलों में रुकने के अलावा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान एसी वाहनों में घूमया जाएगा।
ये आएगा खर्च
-अकेले रुकने की सुविधा के लिए देने होंगे 2,44,300 रुपये
-2 व्यक्तियों के एक साथ रुकने पर देने होंगे 2.10 लाख रुपये
-3 व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर देने होंगे 2,07,150 रुपये
-पैरंट्स के साथ रुकने वाले बच्चे के लिए 1,60,500 रुपये देने होंगे
कैसे कराएं बुकिंग
यूरोप के टूर के लिए आईआरसीटीसी के लखनऊ आफिस में बुकिंग करानी होगी। सइके अलावा इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। लखनऊ में हेल्पलाइन नंबर 9794863619, 9794863629, 9794863631, 9794863634 और 9794863635 से जरूरत पर मदद ली जा सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
