देश की ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बेंगलुरु में अपना पहला फर्नीचर एक्सपीरियंस सेंटर पेश किया है।
नई दिल्ली: देश की ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बेंगलुरु में अपना पहला फर्नीचर एक्सपीरियंस सेंटर पेश किया है। दिग्गज ई-वाणिज्य कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि करीब 1,800 वर्ग फीट में फैले केंद्र में ग्राहक फर्नीचर को सामने से देखकर एवं छूकर अनुभव कर सकेंगे। बता दें कि इन फर्नीश्योर एक्सपीरियंस सेंटरों पर ग्राहकों का व्युइंग अनुभव बेहतरीन बनाने के मकसद से फ्लिपकार्ट ने सेंटरों को गूगल लैंस से जोड़ने के लिए गूगल से हाथ मिलाया है।

फ्लिपकार्ट ने अपना फर्नीचर स्टोर ऐसे वक्त में शुरू किया है, जब स्वीडन की फर्नीचर कंपनी पूरे भारत में अपनी उपस्थिति के विस्तार पर गौर कर रही है। इसके अलावा, इसी क्षेत्र में कारोबार करने वाली ऑनलाइन कंपनियां जैसे पीपरफ्राई, अर्बन लैडर तथा लाइवस्पेस भी पिछले कुछ वर्षों से ऑफलाइन स्टोर खोलने पर विचार कर रही है।
ऑनलाइन फर्नीचर बाजार भारत में 2018 में 17 अरब डॉलर रहा
जानकारी दें कि एक्सपीरियंस सेंटर पर ग्राहक अपने स्मार्टफोन के जरिए फ्लिपकार्ट फर्नीचर आइकन को स्कैन कर सकते हैं जो उन्हें प्लेटफॉर्म के फर्नीचर पेज पर लेकर जाएगा और उन्हें उस फर्नीचर के विभिन्न फीचर्स बताने के साथ ही प्रोडक्ट कैटलॉग देखने में भी मदद करेगा। इस सेंटर में होमटाउन, इवोक बाय हिंदवेयर, द जयपुर लिविंग, परफैक्ट होम, एट होम बाय नीलकमल, वुडनेस, रेक्रोन बाय आरआईएल, वेकफिट और स्प्रिंगटेक जैसे नौ ब्रांड्स के फर्निशिंग उत्पाद पेश किए गए हैं। इतना ही नहीं भारत में ऑनलाइन फर्नीचर बाजार 2018 में 17 अरब डॉलर रहा था। फ्लिपकार्ट फर्नीचर बेंगलुरु में 2 अन्य एक्सपीरियंस सेंटर खोलने के साथ-साथ अगले चरणों में अन्य महानगरों में भी एक्सपीरियेंस सेंटर स्थापित करेगा।
एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था
इससे पहले रविवार को फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा था कि दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत जमीन पर उतर रही परियोजनाएं उत्तर प्रदेश को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में मददगार साबित होंगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही समूह के कॉरपोरेट मामलों के मुख्य अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया था कि फ्लिपकार्ट उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) को प्रोत्साहित करने की इच्छुक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
