सिस्को गूगल के साथ मिलकर मुफ्त हाई स्पीड वाई-फाई सेवा देने के लिए भारत में जीस्टेशन का निर्माण करेगी।
नई दिल्ली: सिस्को गूगल के साथ मिलकर मुफ्त हाई स्पीड वाई-फाई सेवा देने के लिए भारत में जीस्टेशन का निर्माण करेगी। बता दें इस बात की जानकारी सिस्को की ओर से सोमवार को दी गयी। इस दौरान कहा गया कि इस सहभागिता की शुरुआत बेंगलुरु से होगी। सिस्को ने अपने बयान में कहा है कि उसने बेंगलुरु में इसकी शुरुआत कर दी है और अभी 25 स्थानों पर मुफ्त हाई स्पीड वाई-फाई सेवा दी जा रही है।

200 से ज्यादा स्थानों पर सेवा को उपलब्ध कराने का लक्ष्य
बता दें कि कंपनी ने कहा कि अगले दो से तीन महीने में 200 से ज्यादा स्थानों पर इस सेवा को उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिन स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, उनमें बस स्टॉप, अस्पताल, सरकारी कार्यालय जैसे सार्वजनिक स्थल शामिल होंगे। आने वाले दिनों में इस सेवा का विस्तार कर बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में तीन सौ से ज्यादा स्थानों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
सिस्को इंडिया समिट में हिस्सा लेने पहुंचे सिस्को के इंडिया एंड सार्क प्रेसीडेंट समीर गारडे ने कहा कि वैश्विक सहभागिता के तहत भारत पहला देश हैं जहां पर हम मुफ्त वाई-फाई सेवा की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनका कहना हैं कि बेंगलुरु में हम यह सेवा इंटरनेट सेवा प्रदाता डी-वॉयस के साथ मिलकर दे रहे हैं। इसके अलावा हम मुफ्त वाई-फाई सेवा देने के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ शहरों में स्थान देख रहे हैं।
वाई-फाई हॉटस्पॉट की मांग में 100 गुना वृद्धि की उम्मीद
उन्होंने कहा कि यह साझेदारी एक महत्वपूर्ण समय पर की गई है। इसका कारण यह है कि अगले तीन सालों में वाई-फाई हॉटस्पॉट की मांग में 100 गुना वृद्धि की उम्मीद है। आपको बता दें कि सिस्को और गूगल के बीच इसी साल ग्लोबल साझेदारी हुआ थी। टेलीकॉम रेगुलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की रिपोर्ट के अनुसार, देश में 80 लाख अतिरिक्त वाई-फाई हॉटस्पॉट की आवश्यकता है जबकि अभी केवल 52 हजार वाई-फाई हॉटस्पॉट इंस्टॉल हुए हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
