नई दिल्ली। शेयर बाजार में लगातार गिरावट का रुख है। यही कारण है कि सेंसेक्स की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण लगातार घट रहा है। बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 4 का मार्केट कैपेटलाइजेशन 84,432.80 करोड़ रुपये घटा। इसमें एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक को सर्वाधिक नुकसान हुआ। हालांकि इसी दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई का बाजार पूंजीकरण भी घटा है। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण बढ़ा है। इन 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण करीब 22,058.30 करोड़ रुपये बढ़ गया है।

मार्केट कम होने वाली कंपनियां
बीते हफ्ते जिन कंपनियों का मार्केट कैप सबसे ज्यादा कम हुआ है, उसमें एचडीएफसी बैंक शामिल है। इसका मार्केट कैप सबसे ज्यादा 26,900.6 करोड़ रुपये घटकर 6,22,401.90 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं एचडीएफसी का मार्केट कैप 23,360.6 करोड़ रुपये घटकर 3,74,131.53 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 22,123.4 करोड़ रुपये कम होकर 7,69,627.33 करोड़ रुपये और एसबीआई का मार्केट कैप 12,048.2 करोड़ रुपये कम होकर 3,05,667.95 करोड़ रुपये रह गया।
मार्केट कैप बढ़ने वाली कंपनियां
बीते हफ्ते जिन कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा है, उनमें टीसीएस सबसे ऊपर रही। टीसीएस का मार्केट कैप 11,951.35 करोड़ रुपये चढ़कर 7,91,302.89 करोड़ रुपये हो गया। वहीं आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 3,484.66 करोड़ रुपये बढ़ कर 2,68,125.39 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का मार्केट कैप 2,487.11 करोड़ रुपये बढ़कर 3,31,749.04 करोड़ रुपये हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 2,138.61 करोड़ रुपये बढ़कर 2,88,522.40 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 1,266.41 करोड़ रुपये बढ़कर 3,74,651.29 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा इनफोसिस का मार्केट कैप 730.16 करोड़ रुपये बढ़कर 3,38,148.69 करोड़ रुपये हो गया।
यह भी पढ़ें : ये है टॉप 10 मिड कैप म्युचुअल फंड, दिया एफडी से अच्छा रिटर्न
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
