बीजेपी प्रमुख अमित शाह के बड़ी बैठक में उत्तर प्रदेश के लिए गौतम अडानी ने एक बड़े निवेश की घोषणा की है।
बीजेपी प्रमुख अमित शाह के बड़ी बैठक में उत्तर प्रदेश के लिए गौतम अडानी ने एक बड़े निवेश की घोषणा की है। अडानी समूह उत्तर प्रदेश में 5,500 करोड़ रुपये के नए निवेश की योजना बना रहा है। समूह के अध्यक्ष गौतम अदानानी ने यहां दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के मौके पर कहा कि फरवरी, 2018 में लखनऊ में हुए निवेश सम्मेलन में अडानी समूह ने उत्तर प्रदेश में बिजली पारेषण के क्षेत्र में पांच हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि दो पारेषण परियोजनाओं पर पहले ही काम शुरू कर दिया गया है और अगले पांच वर्षों में बिजली पारेषण क्षेत्र में हम पांच हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की योजना बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 'खाद्य क्षेत्र' में हम प्रदेश में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रहे हैं। इस निवेश से चावल मिल, आटा मिल, दाल मिल और कच्ची घानी रिफाइनिंग के कारखाने लगाए जाएंगे। ' अडानी ने कहा कि हम डेटा सेंटर और रक्षा जैसे नए युग के क्षेत्रों में भी बेहतर काम करेंगे। उत्तर प्रदेश के आकार, रणनीतिक स्थिति और जनसंख्या को देखते हुए हमें उम्मीद है कि यह राज्य इन दोनों क्षेत्रों में अग्रणी बन सकता है।
रक्षा क्षेत्र में हमारी मौजूदगी हमारे लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। हमारा सपना है कि अडानी ग्रुप उत्तर प्रदेश के रक्षा कॉरिडोर में विश्वस्तरीय विनिर्माण हब का निर्माण करे।
उन्होंने कहा कि अडानी समूह ने उत्तर प्रदेश में अनाज भंडारण क्षमता को बढ़ाने में मदद के लिए धमौरा और कन्नौज में 15 हजार टन क्षमता वाली इकाइयां बनाई हैं। भारत के अंतर्जीय जलमार्गों की क्षमता में वृद्धि में मदद के लिए अडाणी ने वाराणसी में मल्टी मोडल रिवर टर्मिनल विकसित करने पर काम शुरू कर दिया है।
अडानी ने कहा कि भारत की कामयाबी की कहानी उत्तर प्रदेश के बगैर अधूरी है। हम उत्तर प्रदेश को तेजी से बदलते राज्य के तौर पर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2024 तक भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
